नागपुर। यहां के अजीब मामला प्रकाश में आया है। जिसमें दो व्यक्तियों ने उसका पति होने का दावा करते हुए पुलिस में शिकायत की है कि उनकी पत्नी तीसरे व्यक्ति के साथ भाग गई।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यहां स्थित भरोसा प्रकोष्ठ थाने में पहुंचे दो शख्स ने एक जैसी ही शिकायत की थी, हालांकि दूसरे शख्स ने उस महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उसे ढूंढकर लाने का प्रार्थनापत्र दिया था। मामले को लेकर पुलिस असमंजस में है। यह भी जानकारी सामने आई कि जिस तीसरे शख्स के साथ महिला भागी है उसकी दोस्ती फेसबुक से हुई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पहले पति के साथ प्रेम विवाह किया था और वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। शादी के चार साल बाद, महिला ने दूसरे शख्स से एक मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए। पहला पति राजमिस्त्री है, वहीं दूसरा पति ऑप्टिक फाइबर लगाता है। वहीं तीसरे के बारे में पुलिस के पास ज्यादा जानकारी नहीं है।
इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी बताया कि शिकायत लेकर आए दोनों शख्स के पास ‘कानूनी’ पति होने के अपने दावे का पर्याप्त सबूत है, लेकिन मंदिर में दूसरे के साथ विवाह को कानूनी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि पहले मामले में तलाक नहीं था। भरोसा प्रकोष्ठ की प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक सीमा सुर्वे ने कहा कि दूसरा आदमी महिला को अपने जीवन में वापस लाना चाहता है लेकिन पहला वाला बिल्कुल भी तैयार नहीं है।
उधर पुलिस अब तीसरे के बारे में जानकारी तलाश कर रही है। हालांकि इसी बीच एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि पुलिस ने जब महिला को फोन किया तो उसने कहा कि वह अपने तीसरे पति के साथ सुखी है और उसका जीवन अच्छा चल रहा है। पुलिस अब असमंजस में है।
एक महिला के खिलाफ दो पतियों की पुलिस में शिकायत, पत्नी तीसरे संग भाग गई
Leave a comment
Leave a comment