पनवेल। पनवेल तेरापंथ समाज द्वारा साध्वी प्रज्ञा श्री जी के सानिध्य में अक्षय तृतीया पारणे का आयोजन जैन स्थानक पनवेल में किया जाएगा। इसमें श्रीमती मनोहर बाई मांगीलाल जी मादरेचा, सेवंतरी- ऐरोली , जिनका 20 वरसी तप है सहित अन्य पारणे होंगे।
जानकारी देते हुए तेरापंथ युवक परिषद पनवेल के अध्यक्ष जितेंद्र संचेती ने बताया कि यह पनवेल तेरापंथ समाज के लिए एक बरसों बाद वापस मिला मौका है। आज से लगभग 10 वर्ष पूर्व पनवेल में अक्षय तृतीया पारणे का आयोजन किया गया और अब साध्वी प्रज्ञाश्री जी के सानिध्य में पुनः यह आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में पनवेल जैन समाज के साथ ही खारघर कामोठा उरन सहित मुंबई के कई क्षेत्रों से श्रद्धालूओ की उपस्थिति रहेगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तेयूप मंत्री संजय बाफना कोषाध्यक्ष अंकित चौधरी उपाध्यक्ष सुनील शुक्लेचा अनिल संचेती सहमंत्री प्रमोद डांगी चंद्रप्रकाश डांगी सहित दिनेश चौधरी लक्ष्मी लाल चंडालिया विनोद बाफना शिव देवड़ा राकेश कांठेड़ दीपक सामोता राजेंद्र रांका जयंती परमार पदम चोरड़िया मुकेश चोरड़िया दिनेश चंडालिया महावीर चोरड़िया राजेश मेहता कुंदन बोहरा विनोद खाब्या मनीष दक मनीष बडाला गौतम सिरोया पंकज नाहर विकाश हिरण जीवनमल सहित कई कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
साध्वी प्रज्ञा श्री जी के सानिध्य में पनवेल में होंगे अक्षय तृतीया के पारणे
Leave a comment
Leave a comment