नई दिल्ली। साउथ-वेस्ट दिल्ली के सागरपुर थाना इलाके में गुरुवार को एक महिला की उसके बच्चों के सामने हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि पहले आरोपी ने महिला का पीछा किया, फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर सागरपुर थाने में एक पीसीआर कॉल आई। व्यक्ति ने सूचना दी कि एक महिला को चाकू मारा गया है। हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बच्चों के सामने महिला को मारा चाकू
पुलिस ने आगे कहा कि वारदात वाली जगह सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। फुटेज से पता चला है कि महिला अपने बच्चों के साथ घर जा रही थी। इस दौरान एक आदमी उसका पीछा कर रहा था। दोपहर करीब 2:10 बजे आरोपी ने महिला को उसके बच्चों के सामने चाकू मार दिया। महिला ने अपनी जान बचाने की कोशिश भी की, लेकिन बच नहीं पाई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
दोनों पहले पड़ोसी थे
मृतक महिला की पहचान आरती (30) के रूप में हुई है। वह वेस्ट सागरपुर इलाके में रहती थी। महिला और आरोपी दोनों पड़ोसी थे। इसके बाद महिला ने घर बदल दिया था। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
दिल्ली में दिनदहाड़े हत्या: आरोपी ने बच्चों के सामने महिला को मारा चाकू
Leave a comment
Leave a comment