मुंबई। बॉलीवुड अभिनता रणवीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। रणबीर और आलिया अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों की शादी सम्पन्न हो गई हैं। इस शादी के चर्चे महीनों से हो रहे थे। 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई थी और आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी, करण जौहर सहित इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटी इस शौदी में मौजूद रहे।
बेटे रणबीर कपूर की शादी में भले ही दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शारीरिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए, लेकिन शादी के दौरान उनकी तस्वीर को खास स्थान पर रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोटो को फूलों से सजाया गया था।
परिणय सूत्र में बंधे रणवीर और आलिया
Leave a comment
Leave a comment