अमित मिश्रा /मुंबई। मुंबई महानगर के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा करनेवाले महापालिका कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी होती रही है। महापालिका में लंबी सेवा करने के पश्चात सेवानिवृत्त कुछ मनपा कर्मचारियों के पास खुद का घर ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने महापालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल से ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सस्ते और सुविधा जनक तरीके से खुद का घर देने की मांग की है।
डॉ किशोर सिंह ने कहा है कि एशिया की सबसे बड़ी महानगरपालिका में लंबे समय तक काम करने के बाद भी कुछ कर्मचारी पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते खुद का घर नहीं बना पाते। सेवानिवृत्त होने के बाद ऐसे कर्मचारियों की अनाथ जैसी स्थिति हो जाती है। ऐसे में महापालिका का कर्तव्य बनता है कि इन कर्मचारियों को सस्ते और सुविधाजनक तरीके से आवास मुहैया कराए ताकि वे अपना शेष जीवन आराम और सुकून से बिता सकें।
सेवानिवृत्त बेघर मनपा कर्मियों के लिए समरस फाउंडेशन चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह ने की आवास की मांग
Leave a comment
Leave a comment