नई दिल्ली:एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में आज सुबह लगे महंगाई के करंट के बड़े झटके बाद पेट्रोलियम कंपनियाें ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिया है। आज नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भी जयपुर-अहमदाबाद से पटना और भोपाल से चेन्नई तक पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है।
28 मार्च को पेट्रोल 30 और डीजल 35 पैसे बढ़ा। 29 मार्च को पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया, 30 मार्च को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम 80-80 पैसे बढ़े और आज भी राहत नहीं मिली है, पेट्रोल-डीजल के रेट 80 पैसा बढ़ गए हैं। 1 अप्रैल को कोई बदलाव नहीं हुआ।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
श्रीगंगानगर | 118.97 | 101.67 |
मुंबई | 116.72 | 100.94 |
भोपाल | 114.21 | 97.45 |
जयपुर | 114.07 | 97.24 |
पटना | 112.51 | 97.47 |
कोलकाता | 111.35 | 96.22 |
चेन्नई | 107.45 | 97.52 |
बेंगलुरु | 107.3 | 91.27 |
रांची | 105.04 | 98.26 |
दिल्ली | 101.81 | 93.07 |
आगरा | 101.43 | 92.98 |
लखनऊ | 101.66 | 93.22 |
अहमदाबाद | 101.49 | 95.72 |
चंडीगढ़ | 101.2 | 87.48 |
पोर्ट ब्लेयर | 88.32 | 82.67 |
ऐसे तरह चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।