अजमेर:केकड़ी में एक महिला का शव लापरवाही के चलते मोर्चरी में नौ दिनों तक पड़ी रही। केकड़ी कांग्रेसी पार्षद रमाकांत दधीच ने मामले का खुलासा किया।
बिताती थी खानाबदोश जिंदगी
दधीच ने बताया कि सरवाड दरगाह बाजार की खानाबदोश महिला केकड़ी के राजकीय चिकत्सिालय की मोर्चरी की फ्रीजर में पड़ी रही। लेकिन केकड़ी और सरवाड़ पुलिस थानों के साथ-साथ स्वास्थ्य महकमे ने भी उसकी सुध नहीं ली।
पति की 12-13 साल पहले मौत
मृतका भावना शर्मा खानाबदोश की सरवाड़ में जिंदगी बसर कर रही थी। उसे बीमारी के चलते केकड़ी में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। शव को मोर्चरी में रख कर नौ दिनों तक जिम्मेदार भूले रहे। मृतका के पति की भी 12-13 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। पार्षद द्वारा मामला उजागर किये जाने के बाद केकड़ी सीआई सुनील उपाध्याय अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अब पोस्टमार्टम की बात कर रहे हैं। बताया जाता है कि खानाबदोश महिला कि 19 फरवरी को हो गई थी।