नई दिल्ली:राजस्थान चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने इस जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। चुनावी मैदान में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह को झालरापाटन विधानसभा सीट पर उतारकर मुकाबले और दिलचस्प बना दिया है। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की शनिवार को दूसरी सूची जारी की है।
झालरापाटन से वसुंधरा का पुराना रिश्ता
कुछ समय पहले राजे ने कहा था कि झालरापाटन सीट से उनका रिश्ता 30 साल पुराना है। राजे इस सीट से चौथी बार उम्मीदवार हैं। राजे ने पहली बार इस सीट से 2003 में चुनाव लड़ा था। इसके पहले वह झालवाड़ से सांसद थीं। वसुंधरा कहती आई हैं कि यहां के मतदाताओं के लिए वह मां और बहन समान हैं।
2003 से झालरापाटन से जीत रहीं हैं वसुंधरा
पिछले विधानसभा चुनाव में झालावाड़ सीट से राजे ने कांग्रेस की मीनाक्षी चंद्रावत को 60896 वोट से हराया था। राजे को 114384 और मीनाक्षी को 53488 वोट मिले थे। मीनाक्षी चंद्रावत हरीगढ़ के पूर्व महाराजा धनसिंह चंद्रावत की बेटी हैं। इससे पहले 2008 में राजे कांग्रेस के मोहन लाल को हराया था। 2003 में भी इस सीट से जीत दर्ज की थी।
वसुंधरा के खुलाफ चुनाव लड़ेंगे जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह
Leave a comment
Leave a comment