मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित मासिक कार्यशाला `रूपांतरण आहार’ का आयोजन मुंबई महिला मंडल के अंतर्गत कुर्ला महिला मंडल ने प्रोफेसर मुनि श्री महेंद्र कुमार जी आदि ठाणा 6 के सानिध्य में कुर्ला भवन में आयोजित किया।
मुनि श्री अभिजीत कुमार जी स्वामी ने प्रेरणा देते हुए कहा कि भोजन क्या करें उससे भी जरूरी है कब करें और कैसे करें, कब और कैसे को समझ कर हम अपने भोजन को अध्यात्मय बना सकते हैं क्योंकि जैसा खाएंगे अन्न वैसा होगा मन, यदि रहना हो सदैव प्रसन्न सुंदर हो हमारा मन उसके लिए ध्यान देना है कि कब कैसे क्यों ले हम अन्न यदि इस चीज को वर्कआउट कर देते हैं, तो हमारे अंदर वर्क चेतना का रूपांतरण होता है। बढ़ती हुई मानसिक समस्याएं कहीं ना कहीं हमारे मन और अपने तन और भोजन से जुडी हुई हैं। भोजन हम अगर बराबर करे तो हमारा मन भी ठीक तन भी ठीक और प्रसन्नता का निरंतर विकास होता है।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में हमारे कुर्ला की बेटी महक राठौड़ जो एक डाइटिशियन के रूप में कार्यरत है, उन्होंने बताया कि `हेल्थ इज वेल्थ’रोजमर्रा की जिंदगी में बिजी रहते हुए हम अपने स्वास्थ्य का कैसे ध्यान रख सकते हैं, सब की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। हमारी संयोजिका मीना जी साबदरा ने सभी कास्वागत किया। कुशल संचालन सुनीता जी सुतरिया ने किया जो मुंबई महिला मंडल की कोषाध्यक्ष है, कुर्ला की बहनों ने सुंदर मंगलाचरण किया, सभी श्रावक श्राविकाओं की सराहनीय उपस्थिति रही, अपने अंदर जय रूपांतरण के लिए वह कृत संकल्प हुए, कार्यक्रम का आभार ज्ञापन सह संयोजिका मंजू जी लोढा ने किया।
कुर्ला महिला मंडल ने किया `रूपांतरण आहार’ कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment