मुंबई/अमित मिश्रा। भारत रत्न, गान साम्राज्ञी, स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि देने के लिए दहिसर विधानसभा की महिला विधायक मनीषा ताई चौधरी ने एक श्रद्धाजंलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया।
ओम शांति चौक पर आयोजित इस श्रद्धाजंलि सभा में सभी ने लता दीदी से जुड़ी स्मृतियों से उपस्थित जनता व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया व नम आंखों से उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर दहिसर विधानसभा की महिला विधायक मनिषा ताई चौधरी , अरविंद यादव (दहिसर विधानसभा मण्डल अध्यक्ष), नगरसेवक जगदीश ओझा, जितेंद्र पटेल ( नगरसेवक वार्ड क्रमांक – 10 ), नगरसेवक हरीश छेड़ा, उत्तर मुम्बई युवा अध्यक्ष अमर शाह, शशिकांत कदम ( अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 10), राजेश उपाध्याय, विनोद शास्त्री, राजन व्होरा (महामंत्री), कांचन म्हात्रे (महामंत्री) , अश्विनी जोशी ( महिला मोर्चा अध्यक्ष) व जयेश चौहान ( युवा मोर्चा-अध्यक्ष) सहित भारी संख्या में स्थानीय जनता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारत रत्न , स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए दहिसर भाजपा ने किया श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment