कोलकाता। साध्वी प्रमुखा श्री कनक प्रभा जी के 50 वें मनोनयन दिवस अमृत महोत्सव के उपलक्ष में दिनांक 30/1 /2022 को अपने भावों की अभिव्यक्ति का कार्यक्रम जूम नेटवर्क के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल संरक्षिका आशा जी बोथरा के नमस्कार महामंत्र से हुआ। तत्पश्चात बहनों द्वारा अभिवंदना गीत का संगान किया गया।
अध्यक्षा सनगीता जी लुणीया ने साध्वी प्रमुखा श्री जी के मनोनयन दिवस पर अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। मध्य कोलकाता महिला मंडल की पदाधिकारी बहनों कार्यसमिति बहनों कन्या मंडल सहित 20 बहनों ने साध्वी प्रमुखा श्री जी को भावों के श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पदाधिकारी बहनों , कन्या मंडल सहित 41 बहनों की उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन तथा आभार ज्ञापन कन्यामंडल प्रभारी श्रीमति ज्योति जी बाफना ने किया।
अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मध्य कोलकाता महिला मंडल द्वारा श्रद्धासिक्त अभिवंदना कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment