मुंबई। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री विद्यावतीजी द्वितीय के सानिध्य में तेरापंथ धर्मसंघ की साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी का अमृत महोत्सव मनाया गया साध्वी श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुवात हुई सुश्री रुचि बोराणा एवं छनक कच्छारा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।
तेरापंथ सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, अभातेयुप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि डोसी, तेयुप दक्षिण मुंबई के मंत्री रोनक धाकड़, देवेंद्र डागलिया,तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई की संयोजिका भावना धाकड़, निधि बरलोटा, सक्षम सिंघवी, तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा गीतिका आदि विविध विधाओं में साध्वी प्रमुखा श्री जी के प्रति मंगलकामना अभिव्यक्त की गई।साध्वी श्री प्रियंवदाजी ने कहा- तेरापंथ धर्मसंघ की आठवीं साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी साध्वी प्रमुखा जैसे गरिमामय पद को 50 वर्षों से गौरवान्वित करती हुई 51 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है उस उपलक्ष में संपूर्ण तेरापंथ धर्मसंघ में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और मंगलकामनाएं अभिवंदनाएं संप्रेषित की जा रही है।
साध्वी प्रेरणाश्रीजी एवं साध्वी मृदुयशाजी ने सुमधुर गीत का संगान कर सबको भावविभोर कर दिया।साध्वी श्री ऋद्धियशा ने व्यक्तव्य द्वारा भावना प्रकट की स्थानीय महिला मंडल ने सुंदर शब्द चित्र प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया स्थानीय कन्यामंडल एवं महिला मंडल ने संयुक्त रूप से एक रोचक नवीन कार्यक्रम इंद्रधनुष के नाम से प्रस्तुत कर महाश्रमणी जी की वर्धापना की।साध्वी विद्यावतीजी ने उद्धबोधन में कहा “साध्वी प्रमुखाश्रीजी” के जीवन को किसी भी कोण से किसी भी क्षण देखें वह एक प्रकाशगृह जैसा प्रतीत होता है।
विशेषकर साध्वी समाज को नई दृष्टि नई दिशा एवं नई सोच प्रदान करती हुई ज्योतिर्मय भविष्य का निर्माण कर रही है।आभार ज्ञापन तेयुप दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ ने किया। कुशल संचालन सभा के मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया।अंत मे संघगान एवं मंगलपाठ से कार्यक्रम सानंद संपन्न हुवा। विशेष सहयोग आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन,तेरापंथी सभा,तेरापंथ युवक परिषद,तेरापंथ महिला मंडल, अणुव्रत समिति क्षेत्रीय ज्ञानशाला कन्यामण्डल किशोर मंडल दक्षिण मुंबई का रहा।
- समाचार प्रदाता नितेश धाकड़