नई दिल्ली:दिल्ली में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार रात 10 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 17,335 केस मिले हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.73% हो गई है।
किसी को ट्रेन, बस या फ्लाइट की पकड़नी है तो पास में वैध टिकट के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या फिर एयरपोर्ट जाने की इजाजत होगी। इसके साथ ही किसी अन्य जरूरी काम से घर से बाहर निकलते से पहले अपने साथ वैलिड आईडी कार्ड के साथ प्रशासनिक अधिकारी को वैलिड रीजन बताना भी जरूरी होगा।
विदेशी राजनयिकों के कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों, सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल सेवाओं से जुड़े स्टाफ, जैसे- डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लीनिक, फार्मेसियों, फार्मास्युटिकल कंपनियां, मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को वैलिड आईडी और मीडियाकर्मियों को वैलिड प्रेस आईडी कार्ड के साथ आने-जाने की इजाजत मिलेगी। कर्फ्यू के दौरान गर्भवती महिला और मरीजों को डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर यात्रा की अनुमित होगी।
महाराष्ट्र और बंगाल में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस
देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में लगातार दूसरे दिन संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 40 हजार 924 केस सामने आए हैं। वहीं राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 40,925 और बंगाल में 18,213 केस सामने आए हैं।
इससे पहले देश में गुरुवार को भी 1 लाख 17 हजार 94 नए मामले दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को 282 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 40,716 लोग ठीक भी हुए हैं। एक्टिव केस का आंकड़ा 4 लाख 65 हजार 336 हो गया।
मुंबई में बंगाल और दिल्ली से ज्यादा केस
शहरों की बात करें तो मुंबई में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को यहां 20,971 मामले दर्ज किए गए। आज 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 8,490 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 91,731 हो गई है। इससे पहले मुंबई में गुरुवार को 20,181 केस दर्ज किए गए थे।
कोरोना अपडेट्स
- कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को 10 से 31 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है।
- दिल्ली में कोरोना केस बढ़ रहे हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) 10 जनवरी को व्यवस्थाओं को लेकर एक मीटिंग करेगा।
देश में ओमिक्रॉन के मरीज 3044 हुए
देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। outbreakindia.com के मुताबिक, शुक्रवार देर रात तक देशभर में ओमिक्रॉन के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3044 हो गया। आज केरल में 25 और हरियाणा में 9 नए केस मिलाकर कुल 34 नए मामले दर्ज किए गए। 24 घंटे में नए वैरिएंट से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1259 रही, जबकि 1785 मरीज अभी भी इलाज करवा रहे हैं। देश में नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा 876 केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। दूसरें नंबर पर दिल्ली (465), तीसरे नंबर पर कर्नाटक (333), चौथे नंबर पर केरल (309) और राजस्थान (291) केस के साथ पांचवें नंबर पर है।
सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
महाराष्ट्र:-यहां शुक्रवार को 40,925 लोग संक्रमित पाए गए। 14,256 लोग ठीक हुए और 20 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 68.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,614 लोगों की मौत हो गई। 1,41,492 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
पश्चिम बंगाल:-यहां शुक्रवार को 18,213 लोग संक्रमित पाए गए। 7912 लोग ठीक हुए और 18 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,864 की मौत हो गई। 51,384 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
दिल्ली:-यहां शुक्रवार को 17,335 लोग संक्रमित पाए गए। 8951 लोग ठीक हुए और 9 मौतें दर्ज की गई। अब तक राज्य में 15.06 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25136 लोगों की मौत हो गई। 39,873 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
तमिलनाडु:-यहां शुक्रवार को 8981 लोग संक्रमित पाए गए। 984 लोग ठीक हुए और 8 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,833 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 30,817 हैं।
कर्नाटक:-यहां शुक्रवार को 8449 लोग संक्रमित पाए गए। 505 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,362 लोगों की मौत हो गई। 30,113 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
अन्य राज्यों की स्थिति
राजस्थान:-यहां शुक्रवार को 3300 लोग संक्रमित पाए गए। 279 लोग ठीक हुए, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.66 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,969 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 10,287 हैं।
मध्य प्रदेश:-यहां शुक्रवार को 1319 लोग संक्रमित पाए गए। 161 लोग ठीक हुए, जबकि 1 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.97 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,536 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 3632 हैं।
उत्तर प्रदेश:-यहां शुक्रवार को 4223 लोग संक्रमित पाए गए। 119 ठीक हुए और एक मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,918 लोगों की मौत हो गई। 12327 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
पंजाब:-यहां शुक्रवार को 2874 लोग संक्रमित पाए गए। 135 लोग ठीक हुए और 1 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,663 लोगों की मौत हो गई। 9425 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
हरियाणा:-यहां शुक्रवार को 3748 लोग संक्रमित पाए गए। 882 लोग ठीक हुए और 3 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,070 लोगों की मौत हो गई। 10,775 का अभी इलाज चल रहा है।
गुजरात:-यहां शुक्रवार को 5396 लोग संक्रमित पाए गए। 1158 ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,128 लोगों की मौत हो गई। 18,583 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़:-यहां शुक्रवार को 2828 लोग संक्रमित पाए गए। 46 लोग ठीक हुए और 3 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,609 लोगों की मौत हो गई। 9684 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
बिहार:-यहां शुक्रवार को 3048 लोग संक्रमित पाए गए। 342 लोग ठीक हुए और 2 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,098 लोगों की मौत हो गई। 8489 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
झारखंड:-यहां शुक्रवार को 3825 लोग संक्रमित पाए गए। 866 ठीक हुए और 8 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.69 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5161 लोगों की मौत हो गई। 17,206 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।