नई दिल्ली:देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 16 हजार 990 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में 85,958 की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 65 हजार 439 हो गया है।
कोरोना अपडेट्स
- कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को 21 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसमें सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान शामिल हैं।
- राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। गहलोत के बेटे वैभव पहले ही संक्रमित हो चुके हैं।
- पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में आने-जाने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।
- तीन दिन में चंडीगढ़ PGI के 196 डॉक्टर, हेल्थ वर्कर और अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव। इनमें 87 डॉक्टर और 109 दूसरे स्टाफ मेंबर।
महाराष्ट्र:- यहां गुरुवार को 36,265 लोग संक्रमित पाए गए। 8907 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 67.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 41 हजार 594 लोगों की मौत हो गई। 1,14,847 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
पश्चिम बंगाल:-यहां गुरुवार को 15,421 लोग संक्रमित पाए गए। 7343 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,846 लोगों की मौत हो गई। 41,101 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
दिल्ली:-यहां गुरुवार को 15,097 लोग संक्रमित पाए गए। 6900 लोग ठीक हुए और 6 मौतें दर्ज की गई। अब तक राज्य में 14.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,127 लोगों की मौत हो गई। 31,498 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
तमिलनाडु:-यहां गुरुवार को 6983 लोग संक्रमित पाए गए। 721 लोग ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.67 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,825 लोगों की मौत हो गई। 22,828 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
कर्नाटक:-यहां गुरुवार को 5031 लोग संक्रमित पाए गए। 271 लोग ठीक हुए और 1 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,358 लोगों की मौत हो गई। 22,173 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।