मुंबई। दिनांक 05/01/2022 को श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के निर्देशन में संगठन यात्रा बांद्रा में आयोजित की गयी । कार्यक्रम में ते.म.म की अध्यक्षा श्रीमती रचनाजी हिरण, आशाजी भलावत, मुंबई कन्यामंडल की सह प्रभारी नूतनजी लोढ़ा एवं रेखाजी कोठारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का कन्या मंडल द्वारा तिलक और तिलगुड़ से स्वागत किया गया।
बांद्रा महिला मंडल की संयोजिका और सह संयोजिका द्वारा अतिथियों का जैन उपरना से सम्मान किया गया। संगठन यात्रा की शुरुवात नमस्कार महामंत्र से की गयी। मंगलचरण बांद्रा महिला मंडल टीम द्वारा किया गया। तेरापंथ महिला मंडल बांद्रा की संयोजिका श्री भारतीजी धाकड़ द्वारा स्वागत भाषण किया गया। श्रीमती आशाजी भलावत द्वारा सभी को संविधान के नियम बताये गए। मुंबई कन्या मंडल सह प्रभारी श्रीमती नूतनजी लोढ़ा ने कन्या मंडल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी एवं ज्यादा से ज्यादा कन्याओं को कन्या मंडल से जोड़ने के लिए प्रेरित किया मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती रचनाजी हिरण ने मन की बात अपनों के साथ में – गणवेश की गरिमा, संगठन, गुरुदेव की रास्ते की सेवा, 2023 का लक्ष्य, गुरुदेव को आगम आध्यात्मिक भेंट, उत्कर्ष एवं उत्थान, डिजिटल वर्ल्ड, तत्वज्ञान और तेरापंथ दर्शन इत्यादि पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
बांद्रा महिला मंडल की बहनों द्वारा साध्वी प्रमुखा श्री कनक प्रभाजी की जीवनी पर सुन्दर नाटक प्रस्तुत किया गया। बांद्रा महिला मंडल ने तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा संचालित भावना चौका में ४११११/- की राशि प्रदान की। संगठन यात्रा में श्री जैन भिक्षु फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री मदनलालजी चपलोत, मंत्री श्री मुकेशजी नौलखा, अभातेयुप से प्रकाशन के राष्ट्रीय प्रभारी श्री जितेन्द्रजी परमार, किशोर मंडल राष्ट्रिय सह प्रभारी श्री मयंकजी धाकड़, तेयुप बांद्रा के अध्यक्ष श्री राजेशजी परमार एवं मंत्री अशोकजी नौलखा की विशेष उपस्थिति रही। कन्या मंडल, किशोर मंडल एवं सम्पूर्ण बांद्रा महिला मंडल टीम की सक्रिय सभागिता रही। आभार ज्ञापन संयोजिका श्रीमती कविताजी चपलोत द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुंबई महिला मंडल से श्रीमती रेखाजी कोठारी द्वारा किया गया।
तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा बांद्रा में
Leave a comment
Leave a comment