मुंबई:साउथ सुपरस्टार अजीत स्टारर ‘वलीमई’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। ‘वलीमई’ पहले 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। ओमिक्रॉन के चलते मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। देश में कोविड केसेस लगातार बढ़ रहे हैं और प्रदेश सरकार पाबांदियां लगा रही हैं। इसका असर सिनेमाघरों पर भी पड़ रहा है। आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में 50% ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमाघर चल रहे हैं, तो महाराष्ट्र में रात में 8 बजे के बाद सिनेमाघरों में शो न चलाने के लिए आदेश दिए हैं। वहीं दिल्ली में सिनेमाघर पूरी तरह बंद हैं।