नई दिल्ली:साल 2021 में भारत ने विदेशी दौरे में टेस्ट सीरीज में षानदार प्रदर्शन किया। साल 2022 में भारत अपने इस प्रदर्शन को दोहाराना चाहेगी। विराट कोहली के पास टेस्ट टीम की कप्तानी हैं। वहीं रोहित शर्मा को लिमिटेड ओवरों की जिम्मेदारी सौंपी गई। साल 2022 में भारत को कई महत्वपूर्ण दौरे करने हैं और घरेलू सीरीज खेलनी है। भारत को इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेलना है। इस साल आईपीएल में 10 टीमें शामिल होंगी। इसका इंतजार भी हर क्रिकेट फैंस को बेसब्री से है। आइए साल 2022 में टीम इंडिया के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं।
भारत का साउथ अफ्रीका दौरा
विराट कोहली इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया इस समय 1-0 से आगे चल रही है। भारत ने पहले टेस्ट में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के मजबूत किले को ढहाया। भारत की नजरें अब साउथ अफ्रीकी में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने पर हैं।
दूसरा टेस्ट- 3 से 7 जनवरी, जोहानिसबर्ग
तीसरा टेस्ट- 11 से 15 जनवरी, केपटाउन
पहला वनडे- 19 जनवरी, पार्ल
दूसरा वनडे- 21 जनवरी, पार्ल
तीसरा वनडे- 23 जनवरी, केपटाउन
वेस्टइंडीज का भारत दौरा-
पहला वनडे – 6 फरवरी, अहमदाबाद
दूसरा वनडे – 9 फरवरी, जयपुर
तीसरा वनडे- 12 फरवरी, कोलकाता
पहला टी-20 मैच- 15 फरवरी, कटक
दूसरा टी-20 मैच- 18 फरवरी, विशाखापत्तनम
श्रीलंका का भारत दौरा-
पहला टेस्ट – 25 फरवरी से 1 मार्च, बेंगलुरु
दूसरा टेस्ट – 5 से 9 मार्च, मोहाली
पहला टी-20 मैच- 13 मार्च, मोहाली
दूसरा टी-20 मैच – 15 मार्च, धर्मशाला
तीसरा टी-20 मैच- 18 मार्च, लखनऊ
आईपीएल 2022
हर साल की तरह आईपीएल 2022 के अप्रैल-मई में होने की संभावना है। 2020 में कोविड की वजह से इसे सितंबर/ अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। वहीं कोविड की वजह से साल 2021 में ये फेज में खेला गया। भारत में मई में स्थगित होने के बाद इसका दूसरा फेज यूएई में खेला गया।