मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली द्वारा संगठन यात्रा एवं परिचर्चा 2021 “Connect & Collaborate” का आयोजन किया गया। “परिचर्चा की इस संगठन यात्रा में अपनेपन का एहसास हुआ। मुंबई महिला मंडल की अध्यक्ष एवं टीम की उपस्थिति में संगठन यात्रा का यह कार्यक्रम कुछ खास हुआ”।
मुंबई महिला मंडल से पधारी अध्यक्ष एवं कार्य समिति टीम का स्वागत कांदिवली महिला मंडल की संयोजिका एवं सह संयोजिकाओं, कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंबई महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती भाग्यश्री जी कच्छारा द्वारा नवकार मंत्र से हुआ। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत व मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई।
सभी पधारे पदाधिकारियों एवं अतिथिगण का स्वागत मंडल की संयोजिका श्रीमती नीतू जी नाहटा ने किया एवं मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी। मुंबई महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष भारती जी सेठिया द्वारा संविधान का वाचन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री जी कच्छारा द्वारा मन की बात सेशन में
गणवेश की गरिमा रखना, रजिस्टर किस प्रकार मेंटेन करने है, इसकी जानकारी मंडल से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्रेषित की गई।
मुंबई महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रचना जी हिरण ने अपने वक्तव्य में गुरुदेव के रास्ते की सेवा, आगम स्वाध्याय, तत्वज्ञान, तेरापंथ दर्शन एवं जैन स्कॉलर पाठ्यक्रम से जुड़ने, WE – women empowerment in digital world, उत्कर्ष एवं उत्थान से जुड़ने, संगठन, समर्पण, सेवा, समयबद्धता, इन विषयों के पालन की प्रेरणा दी।
अमृत सिंचन क्रम के अंतर्गत मंडल द्वारा साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी के दीक्षा के संदर्भ में लघु नाटिका “सफर:-कला से कनकप्रभा का” का मंचन किया गया। प्रश्नोत्तर सेशन में , बहनों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान दिया गया। मुंबई महिला मंडल से संगठन यात्रा में सम्मिलित टीम अध्यक्षा श्रीमती रचना जी हिरण, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री जी कच्छारा, पूर्व अध्यक्षा श्रीमती भारती जी सेठिया, सह मंत्री श्रीमती संगीता जी चपलोत, कार्यसमिति सदस्य रेणु जी डागलिया, सुमन जी सिंघी वंदना जी चपलोत
कन्या मंडल सह प्रभारी श्रीमती नूतन जी लोढ़ा, मार्गदर्शिका श्रीमती सुशीला जी नाहटा, तेरापंथी सभा कांदिवली से अध्यक्ष श्री जवरीमल जी सा नौलखा, मंत्री श्री चांदमल जी सा कुमठ, तेयुप कांदिवली के अध्यक्ष श्री मनीष जी रांका की विशेष उपस्थिति रही।
कांदिवली महिला मंडल से विशेष उपस्थित रहीं कार्यसमिति सदस्य सुशीला जी मादरेचा, विशेष सहयोगी प्रतिमा जी पिंचा, ममता जी डोषी, रेखा जी कोठारी, सेवा विभाग से प्रीति जी बोथरा एवं जमना जी धाकड़, प्रेक्षा ध्यान समिति से विमला जी दुग्गड, तत्व प्रचेता निर्मला जी नौलखा कांदिवली कन्या मंडल संयोजिका इशिका पिंचा, सह संयोजिका मानसी छाजेड़,ऋषिका नाहटा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुंबई महिला मंडल से पूनम जी परमार ने किया। आभार ज्ञापन मुंबई महिला मंडल से वंदना जी चपलोत एवं कांदिवली महिला मंडल की ओर से सह संयोजिका अलका जी पटावरी ने किया। कार्यक्रम में कुल 70 बहनों एवं 10 कन्या मंडल युवतियों की उपस्थिति रही।
कांदिवली महिला मंडल की संगठन यात्रा एवं परिचर्चा 2021 “Connect & Collaborate” का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment