पनवेल। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार पूरे भारत में 2 जनवरी 2022 को सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक अभिनव सामायिक का आयोजन किया जा रहा है। पनवेल में तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में अभिनव सामायिक का आयोजन तेरापंथ भवन पनवेल में आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन का बैनर अनावरण तेरापंथ भवन पनवेल में किया गया जिसमें तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र संचेती, मंत्री संजय बाफना, महिला मंडल अध्यक्ष संयोजिका टीना संचेती, संयोजिका कल्पना बाफना व तेरापंथ युवक परिषद पनवेल के पूर्व अध्यक्ष विनोद बाफना, राकेश काठेड महिला मंडल पनवेल की निवर्तमान संयोजिका व मुंबई महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य ज्योति बाफना, वर्षा चंडालिया, परामर्श दिनेश चौधरी, उपाध्यक्ष सुनील सुक्लेचा, शिव देवड़ा, अशोक चंडालिया, महावीर बापना, उपासिका तारा चौधरी, शारदा मेहता, ज्योति बाफना, रेखा संचेती सहित समाज के कई सदस्यों की उपस्थिति रही।
पनवेल में तेरापंथ युवक परिषद पनवेल द्वारा अभिनव सामायिक बैनर का अनावरण
Leave a comment
Leave a comment