नई दिल्ली:देश में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। कुछ राज्यों में कोरोना के नए मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। खतरा दोनों तरफ से है। हालांकि दो और वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद है कि योग्य आबादी को जल्द दोनों डोज लग जाएगी। राहत यह भी है कि योग्य आबादी को जितने डोज लगने हैं, उनकी उपलब्धता जनवरी से मार्च तक हो जाएगी।
वैक्सीन के डोज और आबादी का गणित
- 18 वर्ष से अधिक उम्र: देश में इस उम्र के 94 करोड़ लोग हैं। 84.27 करोड़ को एक डोज लग चुकी है। बाकी 10 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगनी है। यानी 20 करोड़ डोज। वहीं 59.42 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। ऐसे में 25 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हें दूसरी डोज लगनी है। यानी 100% वैक्सीनेशन के लिए 45 करोड़ डोज चाहिए।
- 15 से 18 वर्ष के किशोर और बीमार बुजुर्ग: 15 से 18 वर्ष के 7.5 करोड़ किशोर, 4 करोड़ फ्रंटलाइन व हेल्थ केयर वर्कर और 2.75 करोड़ गंभीर बीमार बुजुर्गों को डोज लगनी है।
इस समूह को पूरी तरह वैक्सीनेट करने के लिए करीब 22 करोड़ डोज चाहिए। इस तरह योग्य आबादी के वैक्सीनेशन के लिए 67 करोड़ डोज की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ये डोज फरवरी से मार्च तक मिल जाएंगी। राज्य सरकारों पर निर्भर है कि वे कितनी जल्दी वैक्सीन लगाते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
कोरोना से जुड़े आज के अपडेट्स..
- राजस्थान मंत्रिमंडल ने 31 जनवरी के बाद सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही नाइट कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को प्रतिदिन रात 10 बजे तक खुले रहने की अनुमति होगी।
- देहरादून में एंट्री के लिए वैक्सीनेशन के दोनों डोज लेने का सर्टिफिकेट या काेविड निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। रिपोर्ट की मियाद 72 घंटे तक की रखी गई है यानी 72 घंटे की रिपोर्ट को ही मान्य माना जाएगा। इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- पिछले एक सप्ताह में दिल्ली में जितने भी सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, उनमें 38% की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिली है। ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स से इसकी जानकारी मिली है।
पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12 हजार से ज्यादा मरीज मिले, नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी करीब 250 संक्रमित
कोरोना महामारी एक बार फिर से रफ्तार पकड़ चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,577 मरीज मिले हैं। इनमें 7246 ठीक हुए हैं, जबकि 267 लोगों की जान गई है। एक्टिव केस यानी 5064 लोगों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों या कोविड सेंटर्स में चल रहा है।
outbreakindia.com के आंकड़ों के मुताबिक, महामारी शुरू होने के बाद से देशभर में अब तक 3.48 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं 3.42 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मौतों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 80 हजार 859 पर पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 76 हजार 237 है।
महाराष्ट्र और दिल्ली में एक ही दिन में दोगुनी रफ्तार से बढ़ा संक्रमण
दूसरी लहर में तबाही झेल चुके महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में कोरोना के मरीज दोगुनी रफ्तार के साथ बढ़ रहे हैं। दोनों राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक ही दिन में रिकॉर्ड उछाल दर्ज की गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 86% तो मुंबई में 82% संक्रमित बढ़ गए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 923 केस मिले हैं जो 30 मई के बाद सबसे ज्यादा है।
देश में 29 दिसंबर तक संक्रमण की स्थिति
- कुल केस: 12577
- ठीक हुए: 7246
- मौत हुईं:267
- एक्टिव केस:5064
टॉप 5 संक्रमण वाले राज्य
1. महाराष्ट्र
- कुल केस: 3900
- ठीक हुए: 1306
- मौत हुईं:20
- एक्टिव केस:2574
2. केरल
- कुल केस:2846
- ठीक हुए:2576
- मौत हुईं:211
- एक्टिव केस:59
3. पश्चिम बंगाल
- कुल केस:1089
- ठीक हुए:807
- मौत हुईं:12
- एक्टिव केस:270
4. दिल्ली
- कुल केस:923
- ठीक हुए:344
- मौत हुईं:000
- एक्टिव केस:579
5. तमिलनाडु
- कुल केस:739
- ठीक हुए:614
- मौत हुईं:08
- एक्टिव केस:117
देश में ओमिक्रॉन की स्थिति 29 दिसंबर तक
- कुल केस:951
- ठीक हुए: 337
- मौत हुईं: 00
- एक्टिव केस:614
ओमिक्रॉन संक्रमण वाले टॉप-5 राज्य
1. महाराष्ट्र
- कुल केस:252
- ठीक हुए:99
- एक्टिव केस: 153
2. दिल्ली
- कुल केस:238
- ठीक हुए:57
- एक्टिव केस:181
3. गुजरात
- कुल केस:97
- ठीक हुए:41
- एक्टिव केस: 56
4. राजस्थान
- कुल केस:69
- ठीक हुए: 44
- एक्टिव केस: 25
5. केरल
- कुल केस: 65
- ठीक हुए: 02
- एक्टिव केस: 63
इंडिया वैक्सिनेशन ट्रैकर
- टोटल वैक्सीनेशन: 143.75 करोड़
- सिंगल डोज:84.13 करोड़
- डबल डोज: 59.61 करोड़
नोट: हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़े बुधवार शाम 7 बजे तक