अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल साउथ कोलकाता द्वारा 14/12/21 को त्रिवेणी कार्यशाला रूपांतरण through Jainism शक्ति स्टेशन” का आयोजन किया गया। जिसका विषय कषाय था।
साध्वी प्रमुख श्री जी के 50वें मनोनयन दिवस के उपलक्ष्य पर कथानक दृश्यांकन चैतन्य रश्मि पुस्तक पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संरक्षिका नारी रत्न, श्रद्धा की प्रतिमूर्ति श्रीमती तारा देवी सुराना द्वारा किया गया। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण शक्ति संवर्धन गीत का संगान किया गया। साउथ कोलकाता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अनीता जी सुराना ने सभी का स्वागत करते हुए 51 दिन चलने वाली इस संकल्प यात्रा से सम्पूर्ण सदस्य बहनों/ कन्याओं को जुड़ने की प्रेरणा दी।
उपासिका डॉ वीणा जी श्यामसुखा ने कषाय के विषय को एवं बचाव के उपाय उदाहरणों के द्वारा बड़े ही सुंदर तरीके से बताया। Rootcause of कषाय को practical Iceberg के उदाहरण से विस्तार पूर्वक समझाया एवं ध्यान के माध्यम से कषाय पर नियंत्रण करने के उपाय बताए। दूसरे चरण में असाधारण साध्वी प्रमुखा श्री कनक प्रभा जी के 50 वे मनोनयन दिवस के उपलक्ष पर अमृत सिंचन में साउथ कोलकाता महिला मंडल की शाखा तारातला गोष्ठी की बहनों एवं साउथ कोलकाता कन्यामंडल द्वारा अभिवंदना हेतु कथानक दृश्यांकन की अतिसुंदर प्रस्तुती।जिसमें विशेष सहयोग रहा संयोजिका प्रियंका जी बैद का ।
चैतन्य रश्मि पुस्तक पर आधारित रचनात्मक क्विज़ प्रतियोगिता के क्विज़ मास्टर्ज़ बने ABTMM सदस्य एवं SKMM सह मंत्री अनुपमा जी नाहटा एवं कन्यामंडल सह प्रभारी संगीता जी बाफ़ना ।साउथ कोलकाता महिला मंडल एवं कन्यामंडल ने बड़े हाई उत्साह से भाग लिया जिसमें विकास रश्मि ग्रुप बनी साउथ कोलकाता महिला मंडल की चैतन्य रश्मि।
बहनों ने जागरूकता के साथ प्रतिदिन हर त्याग प्रत्याख्यान करने का संकल्प लिया। संरक्षिका डॉ प्रतिभाजी कोठारी को जैन विश्व भारती की प्रोफ़ेसर नियुक्त किए जाने बधाई प्रेषित की गई।
कार्यक्रम में तत्व ज्ञान व तेरापंथ दर्शन परीक्षा 2020 के परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री सरला जी सुराना ने सभी बहनों को तत्व ज्ञान, तेरापंथ दर्शन से जुड़ने की प्रेरणा दीं। महिला मंडल की मंत्री बबीता भुतोड़िया ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। प्रचार प्रसार मंत्री वंदना डागा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।
तेरापंथ महिला मंडल साउथ कोलकाता ने किया त्रिवेणी कार्यशाला रूपांतरण through Jainism शक्ति स्टेशन” का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment