दिसम्बर का महीना किसी फेस्टिव सीजन से कम नहीं होता। कई जगहों पर स्नोफॉल होती है। वहीं लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में बिजी रहते हैं। आप अगर दिसम्बर में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए कुछ डेस्टिनेशन्स बेस्ट हैं। आप अगर दिल्ली या आसपास की जगहों पर रहते हैं, तो आपको ये डेस्टिनेशन्स और भी पास पड़ेगी।
पंचमढ़ी:-मध्यप्रदेश की खूबसूरत डेस्टिनेशन जो आपको सबसे डिफरेंट लगेगी। यहां आप जटाशंकर गुफा, पंचमढ़ी वाटरफॉल, पांडव गुफा, भेड़ाघाट जैसी दिलचस्प जगहों के अलावा यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देख सकते हैं।
जोधपुर:-राजस्थान के इस शहर को ब्लू सिटी नाम से जाना जाता है। यहां पर आपको कई ऐतिहासिक जगह देखने को मिलेगी। आप शाही महल और भवन देख सकते हैं। उम्मेद भवन पैलेस, मेहरानगढ़ फोर्ट, राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क, घंटा घर यहां की मशहूर जगह हैं।
नैनीताल:-हल्की-हल्की ठंड की शुरुआत में आपको नैनीताल बहुत खूबसूरत लगेगा। यहां नैनी लेक, नैना देवी मंदिर, राज भवन, गोविंद बल्लभभाई पंत चिड़िया घर, टिफिन टॉप जैसी कई रोमांचक जगहें है।
ऋषिकेश:-धार्मिक और एडवेंचर के लिए मशहूर उत्तराखंड की खूबसूरत जगह है ऋषिकेश। यह जगह शांति और खूबसूरत बाजार इस जगह को खास बनाते हैं। आप यहां भारत माता मंदिर, त्रिवेणी घाट, राम झूला, लक्ष्मण झूला महर्षि योगी आश्रम घूमने के साथ रॉफ्टिंग, बोटिंग कर सकते हैं।
मसूरी:-आप अगर पहाड़ों पर घूमने के शौकीन हैं, तो आप मसूरी भी घूम सकते हैं। यहां घूमने-फिरने की कई जगह हैं। साथ ही यहां के नजारे बहुत ही दिलचस्प है। यहां घूमने आएं, तो आप केम्पटी फॉल जाकर खूब मस्ती कर सकते हैं।