पर्वत पाटिया। अखिल अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के के निर्देशन में पर्वत पाटिया महिला मंडल के तत्वावधान में पर्वत पाटिया कन्या मंडल ने बने सहारा फैलाएं उजियारा कार्यक्रम का सफलतम आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मनोज देवी गंग ने नमस्कार महामंत्र के द्वारा करवाई। स्वागत वक्तव्य महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती ललिता जी पारख ने सभी आश्रम की कन्याओं का भाव भीना स्वागत किया।
अनाथ आश्रम की गर्ल्स को निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती कुसुम जी बोथरा द्वारा स्वच्छता पर प्रशिक्षण दिया गया एवं कन्याओं को जनरल नॉलेज के क्वेश्चन पूछे गए वह सही जवाब देने वाली कन्याओं को पेन दिए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत अनाथ आश्रम की गर्ल्स को वॉल ऑफ जॉय बनाए जिस पर कन्याओं ने अपने जरूरी सामान पर टिक किया कन्या मंडल द्वारा कई माइंड गेम और माइंड क्वेश्चन पूछे गए इन सभी कार्यक्रमों के द्वारा कन्याओं के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने का विशेष प्रयत्न किया गया। wall of Joy की wishlist को ध्यान में रखकर गर्ल्स को पेंसिल किट चॉकलेट कैंडी मास्क नोटबुक आदि वितरित किए गए।
कार्यक्रम का समापन कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती चंद्रकला जी कोठारी द्वारा आभार ज्ञापन से हुआ कार्यक्रम में कन्या मंडल संयोजिका मुस्कान सिंघवी सह संयोजिका स्नेहा छाजेड़ एवं कन्या मंडल की पूरी टीम का पूर्ण सहयोग मिला। कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। अनाथ आश्रम की टीचर ने महिला मंडल के इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए कहा एवं आभार प्रकट किया। कन्याओं और महिलाओं की अच्छी उपस्थिति रही। इसमें आश्रम की 36 कन्याओ की उपस्थिति रही कार्यक्रम बहुत ही रोचक और सफल रहा।आश्रम की teachers का भी बहुत सहयोग मिला।
- संवाददाता- कुसुम बोथरा