यूपी के सिनेमाघरों में भोजपुरी फ़िल्म “हमके दिशा मिल गईल” रिलीज की गई। रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों की भीड़ देखने को मिली। ठंड के बावजूद दर्शक सिनेमाघरों तक खिचे चलें आ रहें हैं। “हमके दिशा मिल गईल” यूपी के वाराणसी, गोला बाजार, देवरिया, गोपीगंज व अन्य सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। जहाँ इस फ़िल्म को देखने के लिये दर्शकों में भरपूर उत्साह है, वहीं फ़िल्म के निर्माता निर्देशक व अन्य में प्रसन्नता है।
डीएनए फ़िल्म क्रिएशन के बैनर तले निर्मित यह फ़िल्म कोरोना काल पर आधारित हैं, जिसमें प्रवेश लाल यादव मुख्य भूमिका में हैं। इस फ़िल्म में प्रवेश लाल यादव एक डॉक्टर के किरदार में नजर आ रहें हैं। भरपूर मनोरंजन के साथ फ़िल्म में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, फैमिली ड्रामा और सामाजिक संदेश है।
फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बाराबंकी के आस-पास के क्षेत्र में की गई है। जिसमें प्रवेश लाल यादव, नीतिका जायसवाल, मनोज टाइगर, संतोष श्रीवास्तव, डीएन श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, अनीता सहगल, अरुण सिंह, प्रख्याति व अन्य ने अभिनय किया है।
इस फ़िल्म में आठ गानें है। जो बेहद ही मधुर व कर्णप्रिय हैं। चूँकि, इन गीतों को प्रियंका सिंह, पामेला जैन, प्रवेश लाल यादव, हर्ष व्यास, अनुराग कंचन व सुरेश शुक्ला ने अपनी मधुर आवाज दी हैं। जिसके म्यूजिक अरेंजर राजेश राठौड़ हैं, जबकि संगीतकार संजय श्रीवास्तव हैं। इस फ़िल्म के निर्माता डी.एन.श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, कार्यकारी निर्माता वृतान्त श्रीवास्तव, छायाकार मनीष केदार व्यास, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, संगीत संयोजक राजेश राठौर, गीतकार संगीतकार लेखक एडिटर व निर्देशक डाॅ. संजय श्रीवास्तव हैं।
यूपी के सिनेमाघरों में भोजपुरी फ़िल्म “हमके दिशा मिल गईल” देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2021/12/Hamke_Disha1.jpg)
Leave a comment
Leave a comment