पर्वत पाटिया। आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री चरितार्थप्रभाजी आदि ठाणा-5 अंतरोली से 7 km का विहार करके एवं आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री लब्धिश्रीजी 6km का विहार करके तेरापंथ भवन पर्वत पाटिया पधारे। जहां दोनो सिंघाड़े का आध्यात्मिक मिलन हुआ। ज्ञातव्य है की साध्वीश्री चरितार्थप्रभाजी वापी पावस के बाद गुरु दर्शनार्थ राजस्थान की ओर पधार रहे है।इस अवसर पर श्रावक समाज के अलावा सभी सभा संस्था के पदाधिकारी एव सदस्य उपस्थित रहे एवं आध्यात्मिक मिलन को निहार कर धन्यता का अनुभव किया।दोनों ही सिंघाड़ों की रास्ते की सेवा में तेयुप पर्वत पाटिया के सदस्यों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
तेरापंथ भवन पर्वत पाटिया में आध्यात्मिक मिलन
Leave a comment
Leave a comment