पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार शनिवार 27 नवंबर को पालघर महिला मंडल ने पालघर के समीप नंडोरे गांव के सरकारी स्कुल में स्नेहम प्रोजेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यक्ष्या अनोखाबाई बदामिया ने स्नेहम प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। संगीता बाफना व कविता बदामिया ने बच्चों का हौंसला बढाते हुए प्रेरणादायक कहानी सुनाई। स्नेहम प्रोजेक्ट के तहत् स्कूल में बच्चों को महिला मंडल द्वारा कंबल, किताबें, स्टेशनरी, बिस्किट एवं चॉकलेट आदि वितरित की गई। स्कुल के शिक्षकोंने महिला मंडल की बहनों का स्वागत कर स्नेहम प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कोरोना काल में भी मातृशक्ति हमारे स्कूल में आकर जरूरत का सामान देकर सराहनीय कार्य किया है।
महिला मंडल अध्यक्ष्या अनोखाबाई बदामिया, परामर्शक पुष्पा बाई श्रीश्रीमाल, निवर्तमान अध्यक्ष्या संगीता बाफना के साथ मंडल की 15 बहनों की उपस्थिती रही।
समाचारः प्रदाता दिनेश राठौड़
पालघर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा “स्नेहम प्रोजेक्ट”
Leave a comment
Leave a comment