नई दिल्ली। नई उमंग परिवार साहित्य के संग नई उमंग हिंदुस्तान परिवार के द्वारा भव्य ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन गूगल मीट पर किया गया था।बाल दिवस के शुभ दिन दिनांक 14-11-2021 रविवार को दिन में 2 बजे से शाम को 5 तक यह कार्यक्रम चला। रीता प्रधान जी के निर्देशन में तबरेज अहमद जी द्वारा आयोजित इस काव्य गोष्ठी का शुभारंभ गणेश वंदना सह सरस्वती वंदना के साथ तमन्ना गोयल जी के द्वारा किया गया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता रिम्मी बेदी नज़र जी कर रही थीं। उन्होंने बाल दिवस पर दिव्यांग बच्चों के लिए एक सुंदर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऊषा जैन जी थीं। उन्होंने बाल दिवस के महत्व को बताते हुए संस्था के उत्तरोत्तर प्रगति हेतु आशीर्वाद भी प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन तमन्ना गोयल और रीता प्रधान जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।जिसमें देश के विभिन्न राज्यो से गणमान्य कवियों – कवित्रीयो ने प्रतिभाग कर अपनी मनमोहक कविताओं से मंच पर समा बांधकर वाहवाही बटोरी।सभी रचनाकारों ने अपनी रचना का काव्य पाठ कर चाचा पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी को याद में विनम्र श्रद्धांजलि देकर अपनी रचना का काव्य पाठ कर मंच की शोभा बढ़ाया हैं।
सभी कवियों ने बाल दिवस के दिन अपनी सुन्दर सुन्दर रचनाओं से मंच को ही नही अपितु अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को भी प्रेरणा देने वाली रचनाएँ प्रस्तुत की हैं।कार्यक्रम की सफलता में आदरणीय पंडित शिवम् शर्मा जी, मीता लुनीवल जी, प्रवीण गौतम जी का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।वो कार्यक्रम के शुरुआत से अंत तक बने रहे और सभी रचनाकारों का भरपूर उत्साह बढ़ाया और स्नेह वर्षण किए। आदरणीया हुमा अंसारी एवं मीता लुनिवाल जी ने अपनी वियोग रस में लिखी रचनाएँ पढ़ी जिससे गोष्ठी भाव पूर्ण हो गई।सभी के आँखो में आंसू गिरने लगे।उनकी रचना समाज में हो रहे।बच्चो पे अत्याचार और बच्चो के दर्द को बयां कर रही थी।
हम है नन्हे बालक हम पर!
मात , पिता उपकार करों!!
नहीं चाहिए कृत्रिम वस्तुएँ!
हमसे थोड़ा प्यार करो !!
सभी कवियो एवं कवित्रीयों ने अपनी रचनाएँ एक से बढ़कर एक प्रस्तुत की और अपनी सुमधुर आवाज से मंच को सुशोभित किया।कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले रचनाकार आदरणीया सुरंजना पाण्डेय जी,ईशिका गुप्ता जी,गीता देवी औरेया जी,विनीता कुशवाहा जी,आदरणीय प्रवीण गौतम जी,पं.शिवम शर्मा,सूफी आमिर रसीद अंसारी,कृष्णा चौहान जी,एवं पंकज भारद्वाज जी।नई उमंग परिवार साहित्य के संग समूह आप सभी का बहुत बहुत आभार प्रकट करता है ।और सभी रचनाकारों को स्नेह सुधा सम्मान से सम्मानित करता हैं।