मुंबई:मुंबई पुलिस ने कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नसीम खान के साथ ही चार अन्य लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। मुंबई के अंधेरी पुलिस थाने में यह केस दर्ज हुई है।
महिला शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर नसीम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 506, 323, 504 और 34 के तहत केस किया गया है।
पुलिस ने बताया कि असली एफआईआर जीरो एफआईआर थी, जो साकी नाका पुलिस थाने में 25 अक्टूबर को दर्ज कराई गई थी।
हालांकि, अधिकार क्षेत्र को देखते हुए बाद में यह केस अंधेरी पुलिस थाने ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।