सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अपनी बौद्धिक शक्ति को बनाएं निर्मल : आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

अपनी बौद्धिक शक्ति को बनाएं निर्मल : आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: October 16, 2019 10:04 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

तेरापंथ के छठे आचार्य माणकगणी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पण
साध्वी पानकंवरजी के देवलोक गमन पर स्मृति सभा का आयोजन

16-10-2019  बुधवार , कुम्बलगोडु, बेंगलुरु, कर्नाटक। तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता महातपस्वी युगप्रणेता आचार्य श्री महाश्रमणजी ने महाश्रमण समवशरण से संबोधी ग्रंथ के माध्यम से उपस्थित श्रावकों को संबोध प्रदान करते हुए  कहा कि सहजानंद सिद्धों को प्राप्त होता है। सामान्य व्यक्ति मन, वचन, इंद्रिय और शरीर में आनंद ढूंढता है। सहजानंद सामान्य व्यक्ति की पकड़ में नहीं आता है वह भौतिक और मानसिक क्रियाओं में सुख ढूंढता है। आचार्य प्रवर ने फरमाते हुए कहा कि जिसके पास बुद्धि बल होता है वह सम्माननीय होता है और बुद्धि का निरंतर विकास भी करते रहना चाहिए। बुद्धि से लिए गए निर्णय सकारात्मक और विकास के रास्ते खोलने वाले होते हैं। आचार्य प्रवर ने फरमाया कि बुद्धि में अगर मोहनीय कर्म जुड़ जाए तो गलती हो सकती है। बुद्धि सामान्य रूप में एक शक्ति है उसका कोई किस तरह उपयोग करता है यह उस व्यक्ति पर ही निर्भर करता है। जिस प्रकार पानी का अलग अलग तरीके से उपयोग होता है उसी प्रकार बुद्धि भी हर व्यक्ति अलग अलग तरीके से उपयोग करता है। बुद्धि को व्यक्ति के लिए कामधेनु बताते हुए कहा कि इसे जैसा उपयोग करेंगे वैसा फल मिलता जाता है। मोहनीय कर्म से जितना दूर रहें तो बुद्धि सही दिशा में संचारित होती जाती है। आचार्य प्रवर ने मोहनीय कर्म को कांच पर गिरी बूंदों के समान बताते हुए कहा कि बुद्धि रूपी वाइपर द्वारा इसे निरंतर साफ रखा जाए तो जीवन में आगे बढ़ने में सहजता मिलती है। वर्तमान युग में केवल ज्ञानी नहीं है परंतु बुद्धि की विशिष्टता से जन-जन का कल्याण किया जा सकता है। आचार्य प्रवर ने फरमाते हुए कहा कि हर व्यक्ति की बुद्धि समान नहीं होती परंतु जिसके पास जितनी बुद्धि होती है उसे निर्मल रखने का प्रयास करते रहना चाहिए।
आचार्य प्रवर ने उपस्थित श्रावक समाज को प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में उतावलापन करने से बचना चाहिए। उतावलापन अगर किसी की सेवा करने में हो तो अच्छी बात है परंतु हर जगह उतावलापन नुकसानदायक हो सकता है। किसी व्यक्ति के प्रश्न का जवाब देने में उतावलापन ना दिखाकर बुद्धि का उपयोग कर परिस्थिति के अनुसार जवाब देना चाहिए। कुछ व्यक्ति बचपन से बुद्धिमान होते हैं और कुछ अपनी क्षमता से बुद्धि का विकास करते हैं। कुछ व्यक्तियों की बुद्धि का इतना विकास हो जाता है कि वह अपने तर्क से दूसरे व्यक्ति के प्रश्न का जवाब देकर शांत कर देते हैं। महातपस्वी आचार्य प्रवर ने सभी को अपने जीवन में बुद्धि का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने की प्रेरणा दी।
प्रवचन के दौरान तेरापंथ के छठे आचार्य माणकगणी की वार्षिक पुण्य तिथि पर स्मरण करते हुए आचार्यवर ने गीतिका का संगान किया एवं सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रवचन में साध्वी पानकंवर जी के देवलोकगमन होने पर स्मृति सभा का आयोजन किया एवं आचार्य प्रवर ने उन्हें धर्म संघ की विशिष्ट साध्वी बताते हुए कहा कि साध्वी पानकंवर कला कौशल से युक्त थी। साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी ने साध्वी पानकंवर जी के प्रति भावांजली अर्पित करते हुए कहा कि एक अनुशासित और हंसमुख साध्वी थी जिन्होंने अपने जीवन को धर्म संघ के लिए समर्पित किया। उनकी कला अद्भुत थी उनकी चित्रकला की एक प्रति दिखाते हुए कहा कि वह चित्रों के माध्यम से शब्द बनाने में कौशल थी। स्मृति सभा में मुनि धर्मरुचिजी, साध्वी यशोमतीजी ने भी अपनी भावांजलि प्रकट की। डॉ. नागेन्द्र जी चांसलर एस. व्यासा युनिवर्सिटी योगा गुरु बेंगलोर एंड डॉक्टर्स की टीम ने आचार्य प्रवर के दर्शन किए एवं आशीर्वाद ग्रहण किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article धौनी बोले- सबकी तरह मुझे भी गुस्सा आता है, लेकिन कंट्रोल करना बेहतर जानता हूं
Next Article अमराईवाड़ी में सात दिवसीय ‘से टू नो प्लास्टिक’ अभियान का सफल आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?