सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अनुच्छेद 370:25 देशों के प्रतिनिधियों का कश्मीर दौरा: सभी सदस्य डल झील घूमने पहुंचे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अनुच्छेद 370:25 देशों के प्रतिनिधियों का कश्मीर दौरा: सभी सदस्य डल झील घूमने पहुंचे

Last updated: February 12, 2020 4:51 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

श्रीनगर:जर्मनी, कनाडा, फ्रांस और अफगानिस्तान समेत 25 देशों के राजनयिक बुधवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे। यह प्रतिनिधिमंडल अनुच्छेद 370 हटाए जाने के छह महीने बाद जमीनी हालात का जायजा लेने पहुंचा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रतिनिधियों का दल बारामूला, श्रीनगर और जम्मू के दौरे पर भी निकला। यहां वे कुछ ही देर में सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इनमें अलग-अलग धर्म, सामाजिक-आर्थिक समुदाय, स्थानीय व्यापार, राजनीति, मीडिया और प्रशासन से जुड़े युवा शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, सभी प्रतिनिधिमंडल उत्तर कश्मीर के फल उत्पादक किसानों से मुलाकात करेंगे। सामाजिक समूहों, मीडिया और स्थानीय राजनेताओं से भी उनकी मुलाकात होगी। भारतीय सेना उन्हें घाटी में सुरक्षा की स्थिति की जानकारी देगी और नए केंद्र शासित प्रदेशों में पाकिस्तान की शह पर आतंक को बढ़ावा देने के बारे में भी बताएगी।
प्रतिनिधि जम्मू में उप राज्यपाल जीसी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। यहां वे सिविल सोसाइटी ग्रुप से भी मिल सकते हैं। पिछले महीने अमेरिकी राजदूत के नेतृत्व में 15 सदस्यीय डेलिगेशन ने कश्मीर का दौरा किया था। अधिकारियों के मुताबिक, इस बार यूरोपियन यूनियन के साथ खाड़ी देशों के राजनयिक जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं।
जर्मनी, फ्रांस और कनाडा के प्रतिनिधि भी शामिल
बुधवार को कश्मीर पहुंचे डेलिगेशन में कनाडा, ऑस्ट्रिया, उज्बेकिस्तान, युगांडा, स्लोवाक रिपब्लिक, नीदरलैंड्स, नामीबिया, किर्गिज रिपब्लिक, बुल्गारिया, जर्मनी, ताजिकिस्तान, फ्रांस, मैक्सिको, डेनमार्क, इटली, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पोलैंड और रवांडा के प्रतिनिधि शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर भी इसमें शामिल हैं।
राजनयिकों को कश्मीर क्यों भेज रही सरकार?
पिछले दौरे में यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि वह ‘गाइडेड टूर’ के पक्ष में नहीं हैं। ईयू के राजनयिकों ने कहा था कि वे अपनी मर्जी से चुने गए नेताओं से मिलना चाहते हैं, इसलिए वे बाद में कश्मीर जाएंगे। इसके बाद अमेरिकी राजदूत कैनेथ जस्टर समेत बांग्लादेश, वियतनाम, नॉर्वे, मालदीव, दक्षिण कोरिया, मोरक्को, नाइजीरिया और अन्य देशों के राजनयिक कश्मीर गए थे।
पीडीपी नेताओं से मिला था पिछला प्रतिनिधिमंडल
पिछले महीने दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर पहुंचे विदेशी प्रतिनिधिमंडल को 15 कॉर्प्स के हेडक्वार्टर ले जाया गया था। सेना के अधिकारियों ने राजनयिकों को कश्मीर के हालात की जानकारी दी थी। डेलिगेशन ने सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों के अलावा राजनीतिज्ञ अल्ताफ बुखारी से भी मुलाकात की थी। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के 8 नेता भी राजनयिकों से मुलाकात करने पहुंचे थे।
अक्टूबर में यूरोपियन यूनियन के सदस्य कश्मीर पहुंचे
भारत ने पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था। इसके बाद पाकिस्तान विदेशी मंचों पर इस मुद्दे को उछाल चुका है। हालांकि, उसे अब तक सफलता नहीं मिली है। इससे पहले, यूरोपियन यूनियन के 25 सदस्यों के एक दल ने अक्टूबर में जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों से हालात की जानकारी ली थी।
यूरोपीय संसद सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा टाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में 15वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जाने वाले हैं। यूरोपीय संसद ने हाल ही में भारत के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और अनुच्छेद 370 के खिलाफ लाए गए संयुक्त प्रस्ताव पर वोटिंग को मार्च तक के लिए स्थगित स्थगित कर दिया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुम्बई ज्ञानशाला द्वारा प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Next Article केंद्रीय कैबिनेट ने कीटनाशक प्रबंधन विधेयक 2020 के मसौदे को मंजूरी दी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रक्षाबंधन पर फैंस ने दिखाया ‘सालार’ के लिए प्यार, खांसार सील वाली राखियों ने मचाई धूम
entertainment
August 29, 2026
सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
entertainment
August 29, 2026
कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका संग मनाया रक्षाबंधन, मजेदार अंदाज में बोले- ‘राखी डन, आशीर्वाद क्रेडिटेड, जेब खाली’
entertainment
August 29, 2026
प्रेम कीटाणु के ‘कहो तो’ में प्यार की खूबसूरत धुन, अरमान मलिक की आवाज़ ने जीता दिल
entertainment
August 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?