भायंदर। भायंदर पूर्व ज्ञानशाला में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में Zoom पर online योगा का आयोजन किया। मुंबई ज्ञानशाला समिति की सदस्या व प्रेक्षा प्रशिक्षिका अंजु जी चौधरी (काजूपाड़ा) ने ऑनलाइन जुड़े हुए सभी बच्चों,अभिभावकों, पदाधिकारियों व प्रशिक्षिकाओं को विधिवत योग व आसन कराए व उसके लाभ बताए।
इस आयोजन में महिला मंडल संयोजिका मंजु जी भंडारी,तेयुप अध्यक्ष परेश जी भंडारी सहित कई पदाधिकारी, ज्ञानशाला प्रभारी व अभिभावकों की अच्छी उपस्थिति रही। आचार्य श्री महाप्रज्ञ के जन्म शताब्दी के उपलक्ष में उनकी जीवनी पर वक्तव्य प्रतिभा जी बोहरा ने प्रस्तुत किया। सभी ने मिलकर प्रेक्षाध्यान गीत का संगान किया। कार्यक्रम का संचालन संगीता हिंगड़ स्वागत मीनाक्षी डूंगरवाल व आभार ममता भंडारी ने किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भायंदर में जूम पर ऑनलाइन योगा

