मुंबई। वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारस मल दुगड़, प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती विमला दुगड़ द्वारा संचालित प्रेक्षा ध्यान योग साधना केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी उद्यान में वरिष्ठ प्रेक्षा कार्यक्रम की शुरुवात सामुहिक रूप से प्रेक्षा ध्यान गीतिका द्वारा हुआ। आकुर्ली मंदिर सेंटर की बहनो ने मंगलाचरण गीतिका का संगान किया। प्रति वर्ष चार बहनो की प्रतिभा को देखकर उनका सम्मान किया जाता हैं। उषा बेन नारिचनिया दामोदर वाड़ी केंद्र, भारती बेन भट्टड़ परिदर्शनी गार्डन, इंदिरा बेन लोहाटी प्रियदर्शिनी गार्डन, लक्ष्मी बेन राजन आकुर्ली, माता , प्रातःकालीन सेंटर की बहनो का सम्मान किया गया। यह सेंटर पिछले 22 वर्षों से 365 दिन अपनी निशुल्क सेवाएं मुंबई समाज को दे रहा है। स्वयं का स्थान न होते हुए भी 22 वर्षो में एक भी दिन बन्द नही रहा है। दुगड़ दम्पति ने प्रेक्षा ध्यान में कीर्तिमान स्थापित किया है। इस सेंटर में राष्ट्रीय एकात्मकता का अनूठा दृश्य देखने को मिलता है। यहाँ पर सभी धर्म वर्ग व सम्प्रदाय के लोग बड़े उत्साह से भाग लेते है। दुगड़ दम्पति मुंबई समाज मे प्रेक्षा ध्यान को जन जन तक पहुचाने का कार्य कर रही है। कर्नल देवेन्द्र, महेंद्र भाई, हर्षद भाई, अरविंद भाई, भागवत जोशी, चंद्रकांत भाई, जोशना बेन, रक्षा बेन, कुंदा बेन, ललिता बेन, शकुन बेन, विमला पटेल, देवेन्द्र पामेचा, अश्विन भाई, अशोक सावंत, उपेन भाई, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

