नई दिल्ली:महिला सुरक्षा को लेकर बीते 12 दिन से राजघाट पर अनशन पर बैठीं दिल्ली महिला की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद स्वाति मालीवाल को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि आज उनके अनशन का तेरहवां दिन है।
गौरतलब है कि हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और जिंदा जलाने की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अनशन पर बैठी हुई थीं। वे रेप को दोषियों को छह महीने में फांसी देने की मांग कर रही थी।
इससे पहले, स्वाति मालीवाल ने आमरण अनशन पर बैठने से पहले ट्वीट करते हुए लिखा था- ‘बहुत हो गया! नन्ही 6 साल की बेटी और हैदराबाद रेप पीड़िता की चीख़ें मुझे 2 मिनट बैठने नही दे रही। रेपिस्ट को हर हाल में 6 महीने में फांसी हो -इस क़ानून को लागू करवाने के लिए मैं कल से जंतर मंतर पे आमरण अनशन पे बैठ रही हूं। तब तक अनशन करूंगी जब तक महिलाओ को सुरक्षा की गैरंटी न मिलती!’
अनशन पर बैठीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ी

