मुंबई:अनिल कपूर को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है। 62 वर्ष के अनिल कपूर अपनी उम्र से बहुत हम के दिखाई देते हैं। यही वजह है कि हर स्टेज में अनिल कपूर को लोग सबसे पहले यही पूछते हैं कि इस सदाबहार जवानी और फिटनेस का राज़ क्या है। अनिल हर बार यही जवाब देते हैं कि उनके इस फिटनेस का राज़ है, हर समय खुश रहना और किसी तरह की कोई चिंता न करना।
लेकिन अब लगता है कि अनिल कपूर के इस फिटनेस को किसी की बुरी नजर लग गई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनिल ने खुलासा किया कि वहकैल्सफकेशन ऑफ शोल्डर की तकलीफ से जूझ रहे हैं। अनिल बताते हैं कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से उनका कंधा पत्थर जैसा होता जा रहा है। अनिल कपूर ने अपनी इस बीमारी के बारे में हाल ही में एक टीवी शो के लॉन्च के दौरान जिक्र करते हुए कहा था कि वह हेल्थ की समस्या से गुजर रहे हैं, लेकिन स्टेज पर आते ही जब खुद के प्रति दर्शकों का उत्साह देखते हैं तो अपनी तकलीफ भूल जाते हैं।
अनिल कपूर ने यह भी बताया कि इस बीमारी के इलाज के लिए वह अप्रैल में जर्मनी जाने वाले हैं। कैल्सफकेशन ऑफ शोल्डर होने की वजह बताते हुए अनिल ने कहा कि पिछले 2 साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्सियम जमा हो रहा है और जिसकी वजह से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। यह बीमारी और ना बढ़े, इसलिए अनिल कपूर जल्द से जल्द अपना इलाज कराना चाहते हैं।
अनिल कपूर जल्द से जल्द अपना इलाज कराना चाहते हैं

