पटना:मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गुरुवार सुबह पटना एयरपोर्ट से अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज लकड़ावाला को गिरफ्तार किया है। लकड़ाबाला पर करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज थे। लकड़ावाला की बेटी पुलिस हिरासत में थी और उससे पूछताछ करने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे पटना से गिरफ्ता किया।
संयुक्त सीपी अपराध के संतोष रस्तोगी ने बताया कि लकड़ावाला बेटी हमारी हिरासत में थी। उसने हमें बहुत सी जानकारी दी। हमारे सूत्रों ने हमें उनके पटना आने के बारे में भी बताया, उन्हें जट्टनपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने बताया पहले लकड़ावाला दाऊद के साथ था लेकिन छोटा राजन के अलग होने पर वह उसके साथ चला गया। वर्ष 2008 में लकड़ावाला छोटा राजन से अलग हो गया और अपनी स्वतंत्र गैंग बना ली। इससे पहले मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भगोड़े गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला की बेटी को फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागने के प्रयास के लिए पकड़ लिया गया था। एक अधिकारी ने बताया था कि सोनिया लकड़ावाला उर्फ सोनिया शेख शुक्रवार देर रात नेपाल जाने वाली एक उड़ान में सवार होने वाली थी, तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके दस्तावेजों की जांच करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज लकड़ावाला पटना से गिरफ्तार

