मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई महिला मंडल द्वारा आयोजित सास बहू सेमिनार का आयोजन 21 नवंबर को अंधेरी में किया गया। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सास बहू की जोडी ने मंगला चरण गीतिका का संगान किया। स्वागत भाषण सह सयोजिका श्रीमती शशि लोढा ने किया।
श्रीमती राजू बाई बछावत एवं श्रीमती सरला लिंगा ने बहुत सुन्दर नाटिका की प्रस्तुति दी उनकी प्रेरणा दायिक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। श्री मती डॉ ललिता जी जोगड ने पहले की सास – बहू और आज की सास – बहू की तुलना करके अपने विचार बहुत अच्छे रखे। और कैसे सास – बहू सामन्जस्य बिठा कर एक अच्छा रिश्ता बना सकती है। उन्होंने सास – बहू पर गीतिका का भी सुंदर संगान किया।
श्रीमति बिमला जी नाहटा ने गोचरी पानी रास्ते की सेवा की बहुत अच्छी जानकारी दी। इस विषय पर बहनों की शंकाओं का समाधान भी बिमला जी ने बहुत अच्छे से दिया। यह जानकारी प्रीति सुराणा ने दिया।
अंधेरी में सास बहू सेमिनार का आयोजन

