बिजबेहरा:अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में गुरुवार सुबह आतंकियों और भारतीय सुरक्षा बलों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। अभी भी मुठभेड़ जारी है।
जानकारी के मुताबिक सेना की 3 आरआर, एसओजी की एक संयुक्त टीम ने अनंतनाग क्षेत्र में कुछ आतंकियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट होने के बाद बिजबेहरा में घेराबंदी की। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि यहां कितने आतंकी छिपे हैं।

