अमराईवाडी। शासनश्री साध्वीश्री मधुबालाजी के सानिध्य में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अमराईवाडी द्वारा ज्ञानशाला के बच्चों का प्रेक्षा संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन हुआ। साध्वीश्रीजी के द्वारा नमस्कार महामंत्र से शिविर की शुरुआत हुई। ज्ञानशाला के बच्चों ने अष्टकम के द्वारा मंगलाचरण किया। तत्पश्चात साध्वीश्री विज्ञानश्रीजी ने बच्चों को नियमित ज्ञानशाला में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया एवं स्टोरी के माध्यम से और घटना प्रसंग के द्वारा बच्चों को सदा सत्य बोलने की प्रेरणा दी तथा दीपावली के बारे में सभी बच्चों और प्रशिक्षिकाओ को समझाते हुए बताया कि पटाखे जलाने से किस तरह से जीवो की हिंसा होती है। जिससे पाप कर्मों का बंधन होता है और पैसों की बर्बादी भी होती है। साध्वीश्रीजी की प्रेरणा से सभी बच्चों ने और प्रशिक्षिकाओ ने पटाखे नहीं जलाने का संकल्प लिया।
साध्वीश्री मर्यादाश्रीजी ने सभी में धर्म के संस्कारों को पुष्ट करते हुए फरमाया देवगुरु धर्म के प्रति अटूट श्रद्धा रखनी चाहिए और श्रद्धा में कितना बल है यह एक स्टोरी के माध्यम से बताया एवं बच्चों को कुछ प्रश्न भी पूछें। प्रशिक्षिका श्रीमती संगीताजी सिंघवी ने ध्यान का प्रयोग करवाया। प्रशिक्षिका श्रीमती सेजलजी मांडोत एवं श्रीमती वंदनाजी पगारिया ने बहुत ही सुंदर गेम के द्वारा सबका मनोरंजन किया।
प्लास्टिक मुक्त भारत पोस्टर प्रतियोगिता भी रखी गई। जिसमें 16 बच्चे ड्राइंग बना कर लाए । प्रतियोगिता के निर्णायक तेयूप पूर्व अध्यक्ष श्रीमान सतीशजी चौरडीया एवं श्रीमती अल्काजी डूंगरवाल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष हिरण, द्वितीय भवी पगारिया एवं तृतीय युवराज सिसोदिया रहे। शिविर में 35 बच्चों 9 प्रशिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। कुछ पेरेंट्स की भी उपस्थिति रही। शिविर का संचालन एवं आभार ज्ञापन मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी सिसोदिया ने किया।शिविर के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई।
अमराईवाडी में प्रेक्षा संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन

