अहमदाबाद। शासनश्री साध्वीश्री मधुबालाजी के सानिध्य में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अमराईवाडी द्वारा 13 जनवरी 2019 को ज्ञानशाला के बच्चों की शिशु संस्कार बोध की परीक्षा का आयोजन तेरापंथ भवन में हुआ। परीक्षा के पेपर साध्वीश्रीजी के सानिध्य में सभा के अध्यक्ष श्रीमान दिनेशजी चंडालिया,मंत्री श्रीमान दिनेशजी सिंघवी, ज्ञानशाला संयोजक श्रीमान ओमप्रकाशजी सिंघवी,मुख्य प्रशिक्षिका लक्ष्मीजी सिसोदिया एवं ज्ञानशाला परीक्षा व्यवस्थापिका श्रीमती शशिजी ओस्तवाल एवं अन्य प्रशिक्षिकाओ की उपस्थिति में खोले गए।
साध्वीश्रीजी से मंगल पाठ सुनकर परीक्षा की शुरुआत की।आज की इस परीक्षा के आयोजन में कुल 20 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें भाग 1 में 7 बच्चों ने, भाग 2 में 4 बच्चों ने, भाग 3 में 5 बच्चों ने, भाग 4 में 1 बच्चे ने ओर भाग 5 में 3 बच्चों ने परीक्षा दी। प्रशिक्षिका संगीता सिंघवी,लक्ष्मी सिसोदिया, संजू चिपड,आरती दुग्गड़, प्रमिला दुग्गड, वंदना पगारिया ने बच्चों की परीक्षा ली। सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ निर्भीकता से परीक्षा दी। परीक्षा के सफल आयोजन में ज्ञानशाला संयोजक,परीक्षा व्यवस्थापिका,सभी प्रशिक्षिकाओ एवम कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग रहा। परीक्षा के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था रखी गयी।
अमराईवाड़ी में ज्ञानशाला बच्चों की शिशु संस्कार बोध की परीक्षा

