सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमित शाह व सुखबीर की मुलाकात के बाद खत्‍म हुई दूरी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अमित शाह व सुखबीर की मुलाकात के बाद खत्‍म हुई दूरी

Last updated: February 3, 2019 11:23 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के संबंधों में पैदा खटास समाप्‍त हो गई है। भाजपा ने कुछ मुद्दों पर शिअद के गुस्से के बाद इन्‍हें दूर करने की पहल की है और इसके बाद दोनों दलों के बीच आई दूरी भी फिलहाल खत्‍म हो गई है। बताया जाता है कि भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद दाेनों दलों के बीच आया गतिरोध दूर हुआ है। अब शिअद की कोर कमेटी पूरे मामले पर विचार के लिए आज बैठक करेगी।

अमित शाह व सुखबीर बादल के बीच हुई दो घंटे तक बैठक, नाराजगी वाले मुद्दों को दूर करने का फैसला

अमित शाह और सुखबीर बादल की बैठक शुक्रवार रात नई दिल्‍ली में हुई। बताया जाता है कि उनकी बैठक रात साढ़े सात बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक चली। आखिरकार वे इस नतीजे पर पहुंचे की शिरोमणि अकाली दल को जिन मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी से नाराजगी है वे दूर कर लिए जाएंगे।  फैसला किया गया कि दोनों पार्टियों के सीनियर नेताओं को एक साथ बैठा कर लंबित मुद्दों पर बात की जाएगी और इसे संसदीय चुनाव से पहले हल कर लिया जाएगा।

शिअद अकाली दल कोर कमेटी की हाेगी मीटिंग

उधर, शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी की कोर कमेटी की मीटिंग आज चंडीगढ़ में बुलाई है। बैठक में पार्टी प्रधान सुखबीर बादल कोर कमेटी के सामने अमित शाह के साथ हुई मीटिंग के बारे में जानकारी देंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और उपप्रधान डॉ दलजीत सिंह चीमा ने अमित शाह और सुखबीर बादल की मीटिंग की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मीटिंग में क्या हुआ इसके बारे में सुखबीर बादल कोर कमेटी की बैठक में बताएंगे।

राष्ट्रीय सिख संगत के हस्तक्षेप से नाराज हैं अकाली

शिरोमणि अकाली दल तख्त श्री हजूर साहब के प्रबंधकीय बोर्ड में प्रधान पद को लेकर महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन से नाराज है। इस संशोधन के अनुसार प्रधान का चयन बोर्ड के सदस्य न करके महाराष्‍ट्र सरकार करेगी। याद रहे कि  2016 में फणडवीस सरकार ने 1956 के एक्ट में संशोधन करके प्रधान चुनने का अधिकार सरकार के पास ले लिया। इससे पहले 17 सदस्यीय बोर्ड ही अपने प्रधान का चयन करता था जिसमें विभिन्न राज्यों से एक एक प्रतिनिधि इसमें सदस्य है।

श्री हजूर साहिब प्रबंधकीय बोर्ड में संशोधन हो सकता है वापस
अब माना जा रहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा श्री हजूर साहब प्रबंधकीय बोर्ड में यह संशोधन को वापस ले लिया जाएगा। काबिले गौर है कि इस मामले में आरएसएस की संस्था राष्ट्रीय सिख संगत हस्तक्षेप कर रही थी। इससे शिरोमणि अकाली दल में खासी नाराजगी थी। दोनों पार्टियों के नेताओं ने इस मामले में एक दूसरे से बात भी करनी चाही। लेकिन,बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह द्वारा अकाली नेताओं को समय नहीं दिए जाने के कारण उनमें नाराजगी और बढ़ गई। इस बात को लेकर शिअद के कुछ नेताओं ने राजग से संबंध तोड़ने तक का बयान दे दिया।  इतना ही नहीं मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर भी शिअद ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यही नहीं पार्टी ने 3 फरवरी को श्री आनंदपुर साहब में अपनी कोर कमेटी की मीटिंग भी बुला ली जिसमें संबंधों को बनाए रखने संबंधी फैसला किया जाना था।

सिख मतदाताओं की नाराजगी का डर

इससे पहले कि यह मीटिंग होती भाजपा के प्रधान अमित शाह ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को बातचीत के लिए बुलावा भेज दिया और दिल्ली में दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।  भाजपा को इस बात की थी आशंका थी कि अगर अकाली दल नाराज होता है तो इससे सिख वोटर पर खासा असर होगा । पंजाब के अलावा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में काफी संख्‍या में सिख हैं, जिन्हें भाजपा नाराज नहीं करना चाहती।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लेह में बोले पीएम मोदी, अगले 5 साल में इस लटकाने और भटकाने की संस्कृति को देश निकाला देना है
Next Article नंबर 1 बल्लेबाज बनीं स्मृति मंधाना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रशंसकों की बढ़ी एक्साइटमेंट! विशाल मिश्रा और मिथुन का ‘तुम्हें भी हमसे’ गाना कल होगा आउट
entertainment
September 28, 2026
मिर्जापुर के बाद ‘रक्तांचल’ की भी बड़े पर्दे पर एंट्री चाहते हैं फैंस, बोले- ‘थिएटर में बवाल मच जाएगा’
entertainment
September 28, 2026
द पैराडाइज़ के को-स्टार नानी के लिए राघव जुयाल ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट
entertainment
September 28, 2026
1.2 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, एक आरोपी पर 23 मुकदमों का पुलिस रिकॉर्ड
state
September 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?