By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमित शाह ने कहा- हम नागरिकता विधेयक लेकर आए तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो गया, यह मुस्लिम विरोधी नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

अमित शाह ने कहा- हम नागरिकता विधेयक लेकर आए तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो गया, यह मुस्लिम विरोधी नहीं

Last updated: December 14, 2019 3:05 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

रांची: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के गिरिडीह में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अभी नागरिकता संशोधन विधेयक लेकर लाए तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो गया। कांग्रेस इसे मुस्लिम विरोधी कह रही है। ये बिल मुस्लिम विरोधी नहीं है। कांग्रेस को आदत पड़ी है मुस्लिम विरोधी कहने की। शाह ने कहा कि झामुमो के हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनने के लिए जिसकी गोदी में बैठे हैं, उसी कांग्रेस ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाई थीं।

विपक्षी पूर्वोत्तर में आग लगाने में पड़े हैं: शाह

  • उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि पर फैसला हो गया। लंबी सुनवाई चली। 2014 में सुनवाई हुई तो कपिल सिब्बल कहते हैं क्या जल्दी है? कांग्रेस ने वर्षों तक इस मसले को लटकाकर रखा। अब अयोध्या में आसमान को छूने वाला भव्य राम मंदिर जल्द बनने वाला है। विपक्षी पूर्वोत्तर में आग लगाने में पड़े हैं। मैं असम और नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्यों के लोगों को कहना चाहता हूं कि उनकी भाषा, संस्कृति, सामाजिक पहचान और उनके राजनीतिक अधिकार खत्म नहीं होंगे। हम इन पर जरा भी आंच नहीं आने देंगे।”
  • “कल मेघालय के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री मिलने आए थे। उन्होंने कुछ समस्या बताई। मैंने आश्वासन दिया है कि इसमें सकारात्मक रूप से सोचकर मेघालय की समस्या का हम समाधान निकालेंगे। कांग्रेस सालों से हिंदू-मुसलमान की राजनीति, नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देती आई है। आतंकवाद को कठोर तरीके से मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री आकर रोकता है तो उसमें उनको तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति दिखाई पड़ती है।”
  • “हम तीन तलाक का कानून लाए तो कांग्रेस ने इसे मुस्लिम विरोधी बताया। हमने जम्मू-कश्मीर में 370 हटाया तो कांग्रेस ने इसे मुस्लिम विरोधी बताया। अब नागरिकता बिल को ये मुस्लिम विरोधी बता रहे हैं। हेमंत सोरेन और राहुल का भाषण सुना। वे कहते हैं झारखंड की जनता को जम्मू कश्मीर से क्या लेना? राहुल बाबा आपको देश का इतिहास नहीं मालूम है। आपके चेहरे पर इटालियन चश्मा लगा है।”

शाह गिरिडीह के बाद देवघर और बाघमारा में भी चुनावी सभा करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए शाह का ये चौथा दौरा होगा। चौथे चरण में देवघर, गिरिडीह और बाघमारा समेत 15 सीटों पर 16 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

भाजपा ने तीनों सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिया
देवघर: नारायण दास (भाजपा), सुरेश कुमार (राजद, महागठबंधन के प्रत्याशी)
2014 में नारायण दास ने राजद के सुरेश पासवान को हराया था।
गिरिडीह: निर्भय कुमार शाहाबादी (भाजपा), सुदीव्य कुमार सोनू (झामुमो)
2014 में भी इन दोनों का ही मुकाबला था।
बाघमारा: ढुल्लू महतो (भाजपा), जलेश्वर महता (कांग्रेस)
2014 में भी इन दोनों के बीच ही मुकाबला हुआ था। तब जलेश्वर जेडीयू प्रत्याशी थे।

चौथे चरण की 15 में से 11 सीटों पर 2014 में भाजपा का कब्जा था
चौथे चरण में मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा में वोटिंग होनी है। चौथे चरण के चुनाव में भाजपा, आजसू और झाविमो ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। गठबंधन के तहत कांग्रेस के 6, झामुमो 8 और राजद के 1 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 2014 में इन 15 सीटों में भाजपा ने 11, आजसू, झाविमो, झामुमो और मासस ने 1-1 सीटें जीती थीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बीजेपी ने उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र में नागरिकता कानून को लागू करने को कहा
Next Article थोड़े के लिए बहुत को मत गंवाओ : आचार्य महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?