सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमित शाह ने CAA पर कहा, इन सभी प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देकर ही हम दम लेंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अमित शाह ने CAA पर कहा, इन सभी प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देकर ही हम दम लेंगे

Last updated: January 12, 2020 7:59 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

जबलपुर:केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रहे कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए रविवार को कहा कि उनको जितना विरोध करना है करें, लेकिन हम पाकिस्तान, बंग्लादेश एवं अफगानिस्तान से आए हुए इन सभी प्रताड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देकर ही हम दम लेंगे।

सीएए पर भाजपा के देशव्यापी ‘जनजागरण अभियान के अंतर्गत जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आमसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘सीएए पर भाजपा जनजागरण चला रही है। क्या है सीएए? यह जानजागरण क्यों चलाना पड़ रहा है?’ उन्होंने जनता से पूछा, ‘मुझे बताओ इनको नागरिकता देनी चाहिए या नहीं देनी चाहिए? इस पर वहां मौजूद जनता ने कहा, ‘हां, देनी चाहिए।’

शाह ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कानून का विरोध कर रहे दलों पर तंज कसते हुए कहा, ”यह (सीएए पर जनजागरण अभियान) हमें इसलिए चलाना पड़ रहा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी, राहुल बाबा एंड कंपनी, कम्युनिस्ट, (दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद) केजरीवाल, (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी ये सारी पार्टियां इकट्ठा होकर देश को गुमराह कर रहे हैं कि सीएए ने देश के अल्पसंख्यक भाइयों की, मुसलमानों की नागरिकता छीन ली है।

इसके बाद शाह ने कहा, ‘मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं। कांग्रेस वालो कान खोलकर सुन लो, जितना विरोध करना है वो करो। इन सारे लोगों को नागरिकता देकर ही हम दम लेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘भारत पर जितना हक मेरा व आप लोगों का है उतना ही हक पाकिस्तान से आए हुए (पीड़ित) हिन्दू, सिख, बौद्ध, ईसाई का है। वो भारत के बेटे हैं, भारत की बेटी हैं। भारत देश उनको गले लगाकर सम्मान देगा।’ शाह ने ममता बनर्जी एवं राहुल को चुनौती देते हुए कहा कि सीएए में कहीं भी किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान है, तो बता दीजिए। उन्होंने आगे कहा, ‘इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 208 शिक्षकों और कुलपतियों की मोदी को चिट्ठी- लेफ्ट विंग ने देशभर में शिक्षण संस्थानों का माहौल बिगाड़ा
Next Article अमेरिका बोला, विदेशी राजनयिकों की जम्मू-कश्मीर यात्रा महत्वपूर्ण कदम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?