अमेठी:मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनावों में कांग्रेस की जीत के पीछे राहुल गांधी के ‘टेंपल रन’ के असर से इनकार नहीं किया जा सकता। मंदिरों में राहुल गांधी की आवाजाही को भी हिंदुत्व की प्रयोगशाला कहे जाने वाले तीन हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस की जीत की वजह माना ही जा रही है। यह बात शायद राहुल गांधी भी समझ रहे हैं। शायद इसलिए लोकसभा चुनाव से पहले वह अपने संसदीय क्षेत्र के मंदिरों की सुध ले रहे हैं।
दरअसल, राहुल गांधी अमेठी के कई मंदिरों के जीर्णोद्धार की कोशिशों में लगे हैं। इसके लिए उन्होंने बाकायदा मंदिरों को पैसा भी उपलब्ध कराया है। वहीं बीजेपी ने राहुल गांधी की इस पहल को अच्छा तो माना है लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि उनकी नीयत सही नहीं है।

