सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमेरिका ने पाकिस्तान से एफएटीएफ की शर्तों को पूरी तरह से लागू करने को कहा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

अमेरिका ने पाकिस्तान से एफएटीएफ की शर्तों को पूरी तरह से लागू करने को कहा

Last updated: January 26, 2020 8:29 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

इस्लामाबाद:अमेरिकी राजदूत एलिस वेल्स ने शुक्रवार (24 जनवरी) को कहा कि वॉशिंगटन ने इस्लामाबाद से अपनी वित्तीय कार्रवाई टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की कार्य-योजना लागू करने का आग्रह किया है और जोर दिया है कि कार्य-योजना में बताई गई जरूरतों को पूरा किया जाना है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान की यात्रा पर अमेरिकी विदेश विभाग की एक ब्रीफिंग के दौरान यह टिप्पणी की।

इस दौरान एलिस से पूछा गया कि क्या अमेरिका पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के उस अनुरोध का जवाब देगा, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को ग्रे सूची से बाहर करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की थी। इस पर उन्होंने कहा, “यह एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं है, लेकिन हम निश्चित रूप से समर्थन करते हैं और पाकिस्तान की मदद के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह इन दायित्वों को लागू कर रहा है।”

इसी सवाल का जवाब देते हुए एलिस वेल्स ने कहा, “एफएटीएफ एक तकनीकी प्रक्रिया है। पाकिस्तान को एक कार्य योजना पेश की गई है। यह उन जरूरतों को पूरा करने का सवाल है, जिन्हें पूरी तरह समझाया जा चुका है और यह अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली में सभी देशों के लिए है।”

उन्होंने कहा, “मैंने एफएटीएफ के तहत अपने आतंकवाद विरोधी वित्तपोषण दायित्वों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान द्वारा प्रयासों का स्वागत किया है। हम पाकिस्तान को एफएटीएफ और अंतरार्ष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि वह अपनी कार्य योजना को पूरा कर सके।”

वेल्स ने कहा कि एफएटीएफ की कार्य-योजना को पूरा करना पाकिस्तान के आर्थिक सुधार के प्रयासों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिसमें इसके अंतरार्ष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) कार्यक्रम शामिल हैं।

यह पूछे जाने पर कि अगर पाकिस्तान एफएटीएफ नियमों को पूरा नहीं करता है तो क्या आईएमएफ फंडिंग प्रभावित हो सकती है, इस पर राजदूत वेल्स ने जवाब दिया कि पाकिस्तान अपने एफएटीएफ दायित्वों को पूरा नहीं करता है या अगर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाता है तो यह पाकिस्तान के आर्थिक सुधार कार्यक्रम के साथ ही निवेशकों को आकर्षित करने के संबंध में भी विनाशकारी होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन एफएटीएफ दायित्वों को पूरा करने की दिशा में पाकिस्तान की प्रगति को देखकर प्रसन्न है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 51 पहुंची, राष्ट्रपति ने कहा- देश में मुश्किल हालात
Next Article पद्म पुरस्कारों की घोषणा:अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, जॉर्ज फर्नांडीस और विश्वेश तीर्थ स्वामी को मरणोपरांत पद्म विभूषण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेन्नईः स्वाध्याय दिवस – ज्ञान की आराधनाः साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 9, 2026
आईएससीएल सीजन 2 का आगाज: 32 टीमें, 127 मुकाबले और भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बड़ी सोच
Mumbai / Maharshtra
September 9, 2026
स्वाध्याय एक अच्छी खुराक, निरंतर ग्रहण करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 9, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} – स्वाध्याय से आत्मिक ज्ञान का होता है अभ्युदय : साध्वीश्री राकेश कुमारी जी
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?