सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमेरिका ने भारत पर लगाया और 25 प्रतिशत आयात शुल्क
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अमेरिका ने भारत पर लगाया और 25 प्रतिशत आयात शुल्क

Last updated: August 7, 2025 12:10 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल की खरीद जारी रखने के कारण भारत पर 25 प्रतिशत और आयात शुल्क लगा दिया है। श्री ट्रंप ने आपातकालीन प्रावधानों के तहत बुधवार को इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश जारी किया। व्हाइट हाउस द्वारा इस संबंध में जारी फैक्टशीट में कहा गया है कि यह अतिरिक्त आयात शुल्क 27 अगस्त से प्रभावी होगा। इससे पहले अमेरिका ने 01 अगस्त से भारत से आने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत की दर से अतिरिक्त शुल्क लगाया था। इस प्रकार 27 अगस्त से भारतीय सामानों पर अमेरिका में आयात शुल्क दोगुना हो जायेगा। व्हाइट हाउस ने कहा है कि यह शुल्क विशेष रूप से रूस से भारत के तेल खरीदने के कारण लगाया गया है और प्रशासन अन्य देशों के खिलाफ भी ऐसे मामलों में अतिरिक्त आयात शुल्क लगा सकता है और इसके लिए एक व्यवस्था बनायी जा रही है।
इससे पहले, भारत ने रूस से तेल खरीदने पर दंड लगाने की राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी को दोहरा मानदंड बताते हुये कहा था कि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन खुद रूस से व्यापार जारी रखे हुये हैं। श्री ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि भारत न केवल रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहा है बल्कि इसे खुले बाजार में बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है। इसके कारण वह भारत पर अमेरिका में लगने वाले आयात शुल्क में बड़ी वृद्धि करेंगे। इस आदेश में महत्वपूर्ण खनिजों और उनके उत्पादों को बढ़े हुये शुल्क से मुक्त रखा गया है। फैक्टशीट में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इन कार्रवाइयों का उद्देश्य रूस पर दबाव बनाना है ताकि वह यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई समाप्त करे और वहाँ के लोगों के जीवन की रक्षा हो।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कर्तव्य भवन में आत्मनिर्भर भारत की कहानी लिखकर विकसित भारत का सपना करेंगे साकार : मोदी
Next Article ‘120 बहादुर’ का टीज़र आया धमाल मचाने, शिबानी अख्तर से लेकर शर्वरी तक फिल्मी जगत के सितारे बोले- लाजवाब!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

ऑस्कर 2027 में ऐतिहासिक एंट्री के बाद अब दुनियाभर में होम्बले फिल्म्स द्वारा रिलीज होगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’
entertainment
October 9, 2026
स्वयं-वी कनेक्ट की 11वीं बैठक आयोजित
social
October 9, 2026
LIC के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान
social
October 9, 2026
न्याय की उम्मीद बना – दलित सम्मान व न्याय केंद्र(DDJC)
social
October 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?