By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमेरिका में ‘पे टू स्टे वीजा रैकेट का भंडाफोड़, सैकड़ों पर प्रत्यर्पण की तलवार लटकी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

अमेरिका में ‘पे टू स्टे वीजा रैकेट का भंडाफोड़, सैकड़ों पर प्रत्यर्पण की तलवार लटकी

Last updated: February 1, 2019 8:00 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

वाशिंगटन:अमेरिका में ‘पे टू स्टे वीजा रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद भारतीयों समेत कई विदेशियों पर उनके देश वापस भेजे जाने की तलवार लटक गयी है जबकि अधिकारियों ने कम से कम 600 प्रवासियों को देश में अवैध तरीके से बने रहने में मदद पहुंचाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

देर रात और तड़के मारे गये छापे में अमेरिका के आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग (आईसीई) ने आठ विदेशियों को गिरफ्तार किया है, उनमें सभी भारतीय नागरिक हैं या भारतीय अमेरिकी हैं। उन पर विदेशी नागरिकों को डेट्रॉयट के फार्मिंगटन हिल्स में एक फर्जी विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाकर उन्हें अवैध रूप से अमेरिका में ठहराने में मदद पहुंचाने का आरोप है।

होमलैंड सुरक्षा के विशेष जांच एजेंट एक गुप्त अभियान के तहत डेट्रॉयट से यह विश्वविद्यालय चला रहे थे जिसकी साजिशकर्ताओं को भनक तक नहीं लगी। इस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर खासकर दाखिलों के संदर्भ में डाली गयी सूचनाओं में काफी कुछ गड़बड़झाला था। साथ ही आईसीई ने इस फर्जी विश्वविद्यालय के विदेशी विद्यार्थियों को हिरासत में लेना शुरु कर दिया और उनके उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरु कर दी।

एक आईसीई अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में ज्यादातर भारतीय है। अधिकारी ने कहा, ”आईसीई की होमलैंड सेक्युरिटी इनवेस्टीगेशंस के विशेष एजेंटों ने आठ लोगों को अमेरिकी विद्यार्थी वीजा व्यवस्था के संभावित उल्लंघन की जांच के तहत आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान भारत काकीरेड्डी, सुरेश कंडाला, पाणिदीप कर्नाटी, प्रेम रामपीसा, संतोष सामा, अविनाश थक्कलापल्ली, अश्वंत नुणे और नवीन प्रतिपति के रूप में हुई है। इनमें से छह को डेट्रॉयट इलाके से जबकि अन्य दो को वर्जीनिया और फ्लोरिडा से गिरफ्तार किया गया है।  बुधवार को एक स्थानीय अदालत में खोले गये अभ्यारोपण पत्र के अनुसार इन आठों ने कम से कम 600 लोगों को अमेरिका में अवैध रूप से ठहराने में मदद पहुंचायी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छह सबमरीन और 5000 मिलन 2टी एंटी टैंक के लिए रक्षा परिषद की मंजूरी
Next Article डॉन रवि पुजारी सेनेगल में हुआ गिरफ्तार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता : खरगे-राहुल
national
August 1, 2026
आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के त्रिशताब्दी समापन समारोह के अवसर पर श्री हरी बाग हॉल के प्रांगण में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
social
August 1, 2026
इश्कनामा और नसीमा को मिले बेशुमार प्यार पर शहनाज़ गिल बोलीं, “दिल से शुक्रिया”
entertainment
August 1, 2026
दक्षिण मुंबई में युवाचार्य अभिनंदना समारोह का आयोजन
social
July 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?