सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अक्षय कुमार, आलिया से लेकर दीपिका, कैटरीना तक भारत में नहीं डाल सकते वोट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

अक्षय कुमार, आलिया से लेकर दीपिका, कैटरीना तक भारत में नहीं डाल सकते वोट

Last updated: April 17, 2019 3:45 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है. हाल ही में पहले चरण की वोटिंग भी की जा चुकी है और अब दूसरे चरण की तैयारियां भी जोरों पर है. वोटिंग को लेकर देशभर में जागरुकता भी फैलाई जा रही है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी लोगों से अपील करते नजर आ रहे हैं कि मतदान जरूर करें, लेकिन इन सितारों में कुछ ऐसे बी नाम हैं जो खुद भारत में वोट नहीं कर सकते हैं. बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण ऐसे बॉलीवुड सितारे हैं, जो भारत में चुनाव के वक्त वोट नहीं डाल सकते हैं.
यह बात आपको हैरान जरूर कर सकती है कि जो सितारे खुद अपने फैन्स को अपना कीमती वोट डालने की सलाह दे रहे हैं वह खुद भारत में वोट नहीं कर सकते. अक्षय कुमार जिन्होंने कई देशभक्ति फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों में जबरदस्त जगह बनाने में सफलता हासिल की है. वह एक ऐसे हिंदुस्तानी हैं जिनके चाहने वालों की कमी भारत में नहीं है, इसके बावजूद वह चुनावों में वोट नहीं डाल सकते. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इसकी वजह है कि अक्षय कुमार कनाडा के नागरिक भी हैं.
वहीं, बात आलिया भट्ट की करें तो हाल ही में उन्हें फिल्म ‘राजी’ के लिए देशभर में काफी सराहा गया था. इस फिल्म में उन्होंने एक इंडियन एजेंट का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान जाकर वहां कि गुप्त जानकारी भारत को देने का काम करती है. फिल्म ‘राजी’ ने आलिया को एक मजबूत एक्ट्रेस के रूप में पेश किया था. देशभर में आलिया के भी चाहने वालों की कमी नहीं है, लेकिन आप यह जानकर भी हैरानी होगी कि आलिया भट्ट भी भारत में वोट नहीं डाल सकतीं. दरअसल, आलिया की मां सोनी राजदान ब्रिटिश सिटीजनशिप हासिल किए हुए हैं. वहीं आलिया के पास भी ब्रिटिशि सिटीजनशिप है.
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी भारत में वोट नहीं डाल सकतीं. भारत में रहने के बावजूद भी दीपिका पादुकोण Danish citizen हैं. वहीं, बात कैटरीना कैफ की करें तो कैटरीना के पासपोर्ट में भी उनकी सिटीजनशिप ब्रिटिश की है. ऐसे में ये दोनों एक्ट्रेस भारत में वोट नहीं कर सकतीं.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अपने फायदे के लिए बनाया रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति:अशोक गहलोत
Next Article अवमानना याचिका पर दिवालिया अदालत ने अनिल अंबानी से 10 दिन में जवाब मांगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने
social
September 20, 2026
शून्य से शिखर तक 4.0 में उद्योगपति गणपतराज चौधरी ने साझा की संघर्ष, व्यवसाय और सेवा की प्रेरक यात्रा
social
September 20, 2026
भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
entertainment
September 20, 2026
The Revolutionaries के लिए रोहित सराफ ने 15 महीने की कड़ी ट्रेनिंग की
entertainment
September 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?