By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करने को लेकर राजरतन अंबेडकर ने दी सफाई, कहा-मैं पॉलिटिकल नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करने को लेकर राजरतन अंबेडकर ने दी सफाई, कहा-मैं पॉलिटिकल नहीं

Last updated: April 3, 2026 1:11 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • प्रधानमंत्री पद के लिए बहन मायावती पहली पसंदः राजरतन अंबेडकर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में तहलका मचा देने वाली घटना के बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रपौत्र डॉ. राजरतन अंबेडकर ने अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करने पर सफाई दी है। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्यालय में आयोजित ईद मिलन समारोह के दौरान दोनों एक मंच पर दिखे, जिससे दलित-बहुजन राजनीति में नई बहस छिड़ गई। समारोह में राजरतन अंबेडकर ने अखिलेश यादव का खुलकर समर्थन जताया और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले की तारीफ की। उन्होंने एक नारा भी दिया – “मिले अंबेडकर और अखिलेश, खुल जाएंगे साधुओं के भेष”। इस बयान ने विपक्षी दलों में खलबली मचा दी, खासकर BSP और BJP में, जहां इसे साधुओं और हिंदू भावनाओं के खिलाफ बताया जा रहा है।
इस पर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चल रही क्रिया प्रतिक्रिया के बीच अब डॉ. राजरतन अंबेडकर ने एक वीडियो जारी कर सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद किसी के साथ जाना नहीं बल्कि संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की एकता है। उन्होंने अखिलेश यादव को PDA के तहत समाज को जोड़ने का श्रेय दिया और कहा कि यह मुलाकात दलित-पिछड़े वर्गों की एकता का संदेश है। कुछ रिपोर्ट्स में उन्होंने BSP प्रमुख मायावती को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया, जिसमें बहनजी के प्रति सम्मान जताया गया। उन्होंने कहा कि देश की प्रधानमंत्री को लेकर मैं कहता रहा हूं कि उनकी पहली पसंद बहन मायावती जी हैं। वे उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
डॉ. राजरतन अंबेडकर ने कहा कि मुझे सामाजिक कार्यों से फुरसत ही नहीं है और मेरे पास राजनीति के लिए समय नहीं है। मैं बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया और बैंक की स्थापना को लेकर काफी व्यस्त रहता हूं इसलिए किसी भी पार्टी के लिए समर्थन मांगने का मेरे पास समय ही नहीं है। मैं सामाजिक स्तर पर नेताओं से मिलता रहता हूं, कल को मैं अमित शाह या देवेंद्र फडणवीस से मिलूं तो इसका मतलब है नहीं लगाया जाना चाहिए कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैं लखनऊ में एक ईद के कार्यक्रम में गया था, जहां अखिलेशजी भी थे। बाबा साहेब के परिवार का होने के नाते उन्होंने मेरा सम्मान किया जिसे मैं स्वीकार करते हुए संविधान की रक्षा को लेकर एकजुटता दिखाई। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि बाबा साहब को लोकसभा में भेजने के लिए मुसलमानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सपा सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा है, जिसमें अखिलेश यादव दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। राजरतन अंबेडकर ने कहा कि अखिलेश जी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस मुहिम में शामिल होना गर्व की बात है। सपा की ओर से कहा गया कि यह PDA की मजबूती का प्रतीक है और इससे बहुजन समाज की एकता को बढ़ावा मिलेगा। वहीं कुछ नेताओं ने इसे साधुओं का अपमान बताया और कहा कि सपा हिंदू वोटों से दूर हो रही है। जबकि BSP समर्थक भी इस पर नाराजगी जता रहे हैं। यह घटना UP की 2027 चुनावी लड़ाई से पहले सियासी हलचल तेज कर रही है। अखिलेश यादव लगातार संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर हमलावर हैं, जबकि राजरतन अंबेडकर का बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मैं पब्लिक के मुद्दे उठाता हूं और आम आदमी पार्टी ने मुझे बोलने से रोकाः राघव चड्ढा
Next Article अली अब्बास जफर ने वायआरएफ के साथ अपनी अगली एक्शन-रोमांस फिल्म की शुरुआत का किया ऐलान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एकता कपूर की अक्षय कुमार स्टारर फिल्म के 16 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे पेड प्रिव्यूज
entertainment
April 3, 2026
कांदिवली में दो दिवसीय घुटना रोग नाशक कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
April 3, 2026
बडवाइज़र 0.0 ने मुंबई इंडियंस के साथ साझेदारी की घोषणा की
Business
April 3, 2026
आऊवा द्वारा “म्हारी संस्कृति म्हारो राजस्थान”, कल बेंगलुरु में सजेगा राजस्थानी संस्कृति का महोत्सव
social
April 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?