By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद की वार्षिक साधारण सभा संपन्न, सुशीला जी खंतग अध्यक्षा निर्वाचित 
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद की वार्षिक साधारण सभा संपन्न, सुशीला जी खंतग अध्यक्षा निर्वाचित 

Last updated: July 9, 2025 1:06 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

अहमदाबाद। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद की 2024-25 की साधारण सभा का आयोजन महिला मंडल अध्यक्षा हेमलता जी परमार की अध्यक्षता में दिनांक 6 जुलाई 2025 तेरापंथ महिला मंडल के परामर्शक मोहिनी देवी नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुभ शुरुआत हुई। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण एवं प्रेरणा का सगान किया गया।महिला मंडल कर्मठ जागरूक अध्यक्षा हेमलता जी परमार ने संरक्षिका ,परामर्शक गण पदाधिकारी बहने कार्यसमिति सदस्य समीति सदस्य एवं मंडल की सभी सक्रिय सदस्यों का ह्रदय की अनंत गहराइयों से स्वागत आभार व्यक्त किया। अपने कार्यकाल दौरान प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी त्रुटि हुई तो सबसे क्षमा याचना की।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कन्या मंडल प्रभारी अदिति जी सेंखानी, गुजरात क्षेत्रीय प्रभारी नीतू जी बेद ,चांद जी छाजेड़ की गरिमामय उपस्थिति रही। गत कार्रवाई मिनट बुक का वाचन सहमंत्री सरीता लोढ़ा ने किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल गुजरात क्षेत्रीय प्रभारी नीतू जी बेद ने बहुत ही रोचक तरीके से संविधान का वाचन किया। कन्या मंडल प्रभारी प्रतिक्षा सुरतिया ने एवं कन्या मंडल संयोजीका आंगी खंतग और ने दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्य के बारे में बताया महिला मंडल सक्रिय ऊर्जावान मंत्री बबीता भंसाली ने 2023-25 तक की सभी आध्यात्मिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। भावुक शब्दों में सभी समर्पित कार्यकारिणी टीम एवं कार्यकर्ता बहिनों का अंतस हृदय से आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता बांठिया द्वारा वर्ष 2024-25 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ममता संखलेचा ने किया। आभार सहमंत्री सुमन कोठारी ने व्यक्त किया।
मंडल की अध्यक्षा श्रीमती हेमलता जी परमार ने अध्यक्ष पद के दायित्व का अपनी पूरी टीम के साथ विसर्जन किया।
द्वितीय चरण में चुनाव अधिकारी सावित्री देवी लुनीया सह चुनाव प्रिस्ता देवी छाजेड़ अधिकारी अध्यक्ष मनोनयन की प्रक्रिया संपन्न करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक ही नामांकन प्राप्त हुआ जिसके आधार पर अध्यक्ष पद दायित्व के लिए सुशीला जी खंतग के नाम की घोषणा की गई जिसे सर्वसम्मति से वर्ष 2025-27 के लिए मनोनीत किया गया। प्रेक्षा विश्व भारती अर्हम की ध्वनि से गुंजित हो गया। अध्यक्षा का तिलक, स्टॉल और माला पहनाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुशीला जी खंतग ने नवनिर्वाचित मंत्री रेखा धुप्या के नाम की घोषणा की कन्या मंडल में नव निर्वाचित संयोजिका स्नेहा संखलेचा एवं सह संयोजिका छवि बुरड के नाम घोषणा की
तेरापंथी सभा संस्था अध्यक्ष अर्जुन जी बाफना,युवक परिषद के प्रदिप बागरेचा , टीपीएप अध्यक्ष जाग्रत जी सकलेचा, गजेन्द्र जी भंडारी संरक्षिका सावित्री देवी लुनीया, प्रवास व्यवस्था समिति की ओर चांद जी छाजेड़, अदिति जी सेंखानी,प्रिस्ता देवी छाजेड़ , एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा शुभ भविष्य की आध्यात्मिक शुभ मंगल कामनाएं दी गई।
नव निर्वाचित अध्यक्षा सुशीला जी खंतग ने अपने ओजस्वी भाव व्यक्त करते हुए सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। अध्यक्ष हेमलता जी परमार के नेतृत्व में दो साल के कार्यकाल कीअर्पुव सफलता के लिए सभी ने बहुत बहुत साधुवाद ओर बधाई देते हुए सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा को भी शुभकामना दी आगामी कार्यकाल के लिए कार्यक्रम में लगभग बहनो की एवं कन्याओ की अच्छी संख्या में बहनों की उपस्थिति रही। नव निर्वाचित अध्यक्षा ने गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी एवं साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभाजी से मंगल पाठ श्रवण किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रचार प्रसार मंत्री श्वेता लुनीया,ममता संखलेचा, नीतू बच्छावत, सुचिता पिच्छा का विशेष श्रम्र रहा । सांयकालीन भोजन के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सूरत में रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 बैनर का अनावरण
Next Article सिद्धांत चतुर्वेदी का ‘धड़क 2’ पोस्टर आउट – इमोशन, इंटेंसिटी और सिनेमा की आग!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिन्हा को मिला भारत सम्मान
state
August 16, 2026
नेत्रदान एवं ऑक्सीजन सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अशोक जी झाबक सम्मानित
social
August 16, 2026
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’ का किया ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज
entertainment
August 16, 2026
संयम से विमुख न हों, सभी जैन साधु-साध्वियों के प्रति रखें सम्मान – पूज्य गुरुदेव डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?