By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अजमल कसाब की पहचान करने वाले पहले गवाह हरिश्चंद्र का निधन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

अजमल कसाब की पहचान करने वाले पहले गवाह हरिश्चंद्र का निधन

Last updated: May 28, 2020 8:37 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब की सुनवाई के दौरान पहचान करने वाले मुख्य गवाह हरिश्चंद्र श्रीवर्धानकर का कल्याण स्थित उनके आवास में निधन हो गया। वह 70 साल के थे। परिवार के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई में 26 नवंबर 2008 की रात कामा अस्पताल के निकट हरिश्चंद्र को दो गोली लगी थी, जब 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया था। उन्होंने कसाब के साथी अबु इस्माइल को अपने ऑफिस के बैग से मारा था। हरिश्चंद्र पहले ऐसे गवाह थे, जिन्होंने विशेष अदालत के समक्ष कसाब की पहचान की थी और उसके खिलाफ गवाही भी दी थी।

कसाब एकमात्र आतंकवादी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था और 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवदा जेल में उसे फांसी पर लटकाया गया था।

हमले की रात चौकीदार कैलाश से महज 10 फीट दूर था आतंकी कसाब
मुंबई में 26 नवंबर, 2008 की काली रात को कामा और अल्बलेस अस्पताल पर हमले के समय अस्पताल में डयूटी पर तैनात चौकीदार कैलाश घेगडमल आज भी वो पल याद करके सिहर उठते हैं, जब आतंकवादी कसाब और उसके साथी ने उनसे महज दस फीट की दूरी से दूसरे साथी गार्ड को गोलियों से छलनी कर दिया था। इन आतंकवादियों ने पास ही बने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में 52 लोगों को मौत की नींद सुलाने के बाद इस अस्पताल का रुख किया था।

कैलाश बताते हैं कि साथी बब्बन वालू ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद अस्पताल में लगे दरवाजों को बंद करने का काम तेजी से शुरू कर दिया। लेकिन वालू अंधाधुंध गोलियां बरसा रहे आतंकियों का निशाना बन गया। इससे वह घबरा कर एक पेड़ के पीछे छुप गये और बामुश्किल दस फीट की दूरी से उन्होंने इंसानी जिंदगियों को मौत बांट रहे कसाब को देखा।उन्होंने बताया कि इमारत का मुख्य द्वार खुला हुआ था और आतंकियों ने उस तरफ दौड़ लगा दी और वहां डंडा थामे दूसरे गार्ड भानु नारकर पर तडा़तड़ गोलियां बरसा दीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फिल्म शूटिंग की नई गाइडलाइन पर सिने स्टील फोटोग्राफरों का फूटा गुस्सा, फोटोग्राफरो ने दी आत्मदाह की धमकी
Next Article अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी में सेवाकार्य

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“एक सुनहरी शाम” में मुख्य अतिथि पद्मश्री अनूप जलोटा, दिलीप सेन, के. रवि दादा की उपस्थिति
Mumbai / Maharshtra
July 31, 2026
एक दिन में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
entertainment
July 30, 2026
‘रामायणम्’ ट्रेलर में शूर्पणखा बन छाईं रकुल प्रीत सिंह, फैंस बोले- इस किरदार के लिए सबसे खूबसूरत पसंद
entertainment
July 30, 2026
युवाचार्य वर्धापना समारोह : चतुर्विध धर्मसंघ ने युवाचार्य को किया वर्धापित
social
July 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?